WhatsApp को दें अपना स्टाइल! जानिए कैसे बदलें व्हाट्सएप का पूरा लुक, सबको नहीं पता होती ये सेटिंग

Updated on 26-May-2025

आज के समय में WhatsApp सिर्फ एक मैसेजिंग ऐप नहीं, बल्कि हर दिन के कम्यूनिकेशन का एक अहम हिस्सा बन चुका है। लेकिन क्या आपने कभी सोचा है कि आप अपनी चैट स्क्रीन को अपनी पसंद के अनुसार कैसे बदल सकते हैं? WhatsApp में मौजूद थीम और वॉलपेपर कस्टमाइज़ेशन का फीचर आपके चैटिंग अनुभव को और भी पर्सनल और मज़ेदार बना सकता है।

क्या आप भी अपने WhatsApp को एक नया लुक देना चाहते हैं? चैट थीम बदलना इसका सबसे आसान तरीका है। फिर चाहे आपको लाइट मोड पसंद हो या डार्क मोड, WhatsApp में आप कुछ ही टैप्स में थीम बदल सकते हैं। यहाँ एक आसान गाइड दिया गया है जिससे आप WhatsApp की थीम और बैकग्राउंड को अपने हिसाब से सेट कर सकते हैं।

यह भी पढ़ें: अब तक का सबसे पतला फोल्डेबल फोन Galaxy Z Fold 7 जुलाई में हो सकता है लॉन्च, मिलेगा 200MP का चकाचक कैमरा?

WhatsApp की Theme को कैसे बदलें?

  • WhatsApp खोलें – सबसे पहले अपने मोबाइल में WhatsApp ऐप खोलें।
  • Settings में जाएं – ऊपर दाईं ओर बने तीन डॉट्स पर टैप करें और ड्रॉपडाउन से Settings चुनें।
  • “Chats” विकल्प चुनें – Settings में जाकर Chats ऑप्शन पर टैप करें।
  • “Theme” पर टैप करें – अब आपको Theme का विकल्प दिखेगा।
  • यहाँ दो ऑप्शन होंगे – Light और Dark।
  • अपनी पसंद की थीम चुनें – अपनी सुविधा और पसंद के अनुसार थीम सिलेक्ट कर लें।
  • जैसे ही आप थीम सेलेक्ट करेंगे, WhatsApp का लुक उसी समय बदल जाएगा।

चैट बैकग्राउंड कैसे कस्टमाइज करें?

थीम के अलावा सभी चैट्स का बैकग्राउंड भी आप अपनी पसंद से बदल सकते हैं।

  • Settings में जाकर Chats में जाएं।
  • वहाँ Wallpaper का विकल्प मिलेगा, उस पर टैप करें।
  • आप चाहें तो WhatsApp के दिए गए वॉलपेपर्स में से चुन सकते हैं या अपनी कोई फोटो भी अपलोड कर सकते हैं।
  • उसे सेट करें और अपने चैट्स का लुक पर्सनल बनाएं।

एक ज़रूरी बात: थीम बदलने का असर सिर्फ आपके फोन पर होता है। जब आप अपनी WhatsApp थीम या वॉलपेपर बदलते हैं, तो उसका असर सिर्फ आपके फोन पर होता है। सामने वाला व्यक्ति आपकी सेटिंग नहीं देख सकता। इसलिए आप बिना किसी झिझक के थीम और बैकग्राउंड दोनों बदल सकते हैं।

यह भी पढ़ें: बार-बार बैटरी तेज़ी से हो रही ड्रेन? अपनाएं ये आसान टिप्स एंड ट्रिक्स, स्मार्टफोन की बैटरी बन जाएगी सुपर पॉवरफुल!

आपका WhatsApp, आपका स्टाइल

WhatsApp थीम और बैकग्राउंड को बदलना न केवल आपके चैटिंग एक्सपीरियंस को बेहतर बनाता है, बल्कि आँखों के आराम के लिए भी फायदेमंद होता है – खासकर जब रोशनी कम या ज्यादा हो। तो आज ही ट्राय करें और अपने WhatsApp को दें एक नया और पर्सनल लुक!

Digit Hindi

Ashwani And Aafreen is working for Digit Hindi, Both of us are better than one of us. Read the detailed BIO to know more about Digit Hindi

Connect On :