Samsung Galaxy A55 पर बंपर डिस्काउंट, बेहद सस्ते में खरीद लें तगड़ा फोन, सॉलिड हैं फीचर्स

Updated on 04-Feb-2026

अगर आप 30 हजार रुपये से कम में Samsung का कोई अच्छा सा फोन खरीदने का मन बना रहे हैं, तो यह समय आपके लिए काफी सही साबित हो सकता है। Galaxy A55 इस समय अपनी असली कीमत से काफी कम में मिल रहा है। सैमसंग की A-सीरीज़ पहले से ही किफायती दाम में प्रीमियम फीचर्स देने के लिए जानी जाती है और Galaxy A55 इसी परंपरा को आगे बढ़ाता है। फिलहाल Amazon पर मिल रही डील इस स्मार्टफोन को और भी आकर्षक बना रही है। ऐसे ऑफर्स आमतौर पर लंबे समय तक नहीं रहते, इसलिए अगर आप इसमें दिलचस्पी रखते हैं तो देर न करना बेहतर होगा।

Samsung Galaxy A55 की कीमत में कटौती

सैमसंग गैलेक्सी A55 के 8GB रैम और 128GB स्टोरेज वेरिएंट को भारत में लॉन्च के समय 39,999 रुपये की कीमत पर पेश किया गया था। अब Amazon पर यह स्मार्टफोन 25,999 रुपये में उपलब्ध है, यानी सीधे तौर पर 14,000 रुपये की बड़ी कटौती देखने को मिल रही है। इसके अलावा, पुराने स्मार्टफोन को एक्सचेंज करने पर कीमत 24,650 रुपये तक और भी कम हो सकती है।

वहीं अगर आप Amazon Pay ICICI बैंक क्रेडिट कार्ड से पेमेंट करते हैं तो आपको Amazon Pay Balance के रूप में 779 रुपये तक का कैशबैक मिल सकता है। ग्राहक इसे नो-कॉस्ट EMI पर भी खरीद सकते हैं जिससे उनकी 1,451 रुपये तक की बचत हो सकती है। EMI ऑप्शन्स 914 रुपये प्रतिमाह से शुरू होते हैं. स्मार्टफोन को ऑसम आइसब्लू और ऑसम नेवी में खरीदा जा सकता है।

Samsung Galaxy A55 के फीचर्स और स्पेसिफिकेशन

Samsung Galaxy A55 में 6.6 इंच की FHD+ सुपर AMOLED डिस्प्ले मिलती है, जिसमें 120Hz रिफ्रेश रेट और 1000 निट्स की पीक ब्राइटनेस दी गई है। फोटोग्राफी के लिए फोन के पीछे ट्रिपल कैमरा सेटअप मौजूद है, जिसमें 50MP का प्राइमरी कैमरा, 12MP का अल्ट्रा-वाइड लेंस और 5MP का मैक्रो कैमरा शामिल है। वहीं, सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए इसमें 32MP का फ्रंट कैमरा दिया गया है।

परफॉर्मेंस की बात करें तो Exynos 1480 चिपसेट दिया गया है, जिसे 12GB तक रैम और 256GB तक इंटरनल स्टोरेज के साथ जोड़ा गया है। फोन में 5,000mAh की बड़ी बैटरी दी गई है, जो 25W फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करती है।

यह भी पढ़ें: Netflix Releases In 2026: जामफाड़ होगा ये साल..इस वाले OTT पर लगेगा मूवीज और वेब सीरीज का रेला, आ गई पूरी लिस्ट

Faiza Parveen

फाईज़ा परवीन डिजिट हिंदी में एक कॉपी एडिटर हैं। वह 2023 से डिजिट में काम कर रही हैं और इससे पहले वह 6 महीने डिजिट में फ्रीलांसर जर्नलिस्ट के तौर पर भी काम कर चुकी हैं। वह दिल्ली विश्वविद्यालय से स्नातक हैं, और उनके पसंदीदा तकनीकी विषयों में स्मार्टफोन, टेलिकॉम और ओटीटी शामिल हैं। उन्हें हमारे हिंदी पाठकों को वेब पर किसी डिवाइस या सेवा का उपयोग करने का तरीका सीखने में मदद करने के लिए लेख लिखने में आनंद आता है। सोशल मीडिया की दीवानी फाईज़ा को अक्सर अपने छोटे वीडियो की लत के कारण स्क्रॉलिंग करते हुए देखा जाता है। वह थ्रिलर फ्लिक्स देखना भी काफी पसंद करती हैं।

Connect On :