woman in chandigarh loses rs 80 lakhs in new aadhaar scam
वर्तमान में भारत ऑनलाइन घोटालों के एक बड़े जाल से जूझ रहा है, जिसमें हर दिन हजारों लोग अपने लाखों-करोड़ों गवां रहे हैं। घोटालेबाज़ लोगों को धोखा देने के लिए लगातार नए तरीके अपना रहे हैं और उनके पैसे चोरी कर रहे हैं। ऑनलाइन धोखाधड़ी के हालिया मामले में चंडीगढ़ की महिला एक तगड़े घोटाले में फंस गई, जिसमें उन्हें खुद को क्राइम ब्रांच अधिकारी बताने वाले धोखेबाजों से अपने 80 लाख रुपए गंवाने पड़े। इस मामले में ध्यान देने वाली बात यह है कि स्कैमर्स ने पीड़ित को झांसे में लेने के लिए आधार और सिम कार्ड्स के बीच के लिंक को निशाना बनाया।
Tribune India की एक रिपोर्ट के अनुसार, पीड़ित, सेक्टर 11, चंडीगढ़ की निवासी के पास एक व्यक्ति का कॉल आया जो मुंबई में क्राइम ब्रांच का एक पुलिस ऑफिसर होने का दावा कर रहा था। उसका कहना था कि महिला के आधार कार्ड से जारी किए गए सिम कार्ड को अवैध काले धन को वैध बनाने की गतिविधियों में इस्तेमाल किया जा रहा था।
यह भी पढ़ें: Reliance Jio लाया नया ट्रैकिंग डिवाइस, अब नहीं खोएंगी कीमती चीजें, JioTag Air चुटकियों में खोजेगा हर समान
विश्वसनीय दिखने के लिए धोखेबाज़ ने महिला को यह नकली जानकारी दी कि उनके खिलाफ काले धन को वैध बनाने की 24 शिकायतें दर्ज की गई हैं। उसके बाद कॉल करने वाले ने पीड़ित संभावित गिरफ़्तारी की धमकी दी। घबराकर किसी भी तरह की कानूनी समस्या से बचने के लिए पीड़ित ने कॉल करने वाले के सभी निर्देशों को बारीकी से फॉलो किया।
मामले को सुलझाने के लिए कॉलर ने महिला से कहा कि अभी चल रही जांच-पड़ताल के एक हिस्से के तौर पर बताए गए बैंक खाते में 80 लाख रुपए जमा कर दें, और यह वादा किया कि अगर वह बेगुनाह साबित हुई तो उनके पैसे वापस कर दिए जाएंगे। अपना नाम साफ करने के लिए महिला ने पैसे ट्रांसफ़र कर दिए और बाद में उन्हें समझ आया कि उन्हें ठगा गया है। जब तक पीड़ित को धोखे के बारे में समझ आया, स्कैमर बिना कोई सबूत छोड़े गायब हो चुका था और उनके पैसे भी वापस नहीं मिले। साइबरक्राइम पुलिस स्टेशन में इस मामले को रजिस्टर किया गया है और इसकी जांच अभी चल रही है।
यह एक अन्य मामला है जो इस बात पर प्रकाश डालता है कि कैसे स्कैमर्स लोगों को ठगने के लिए नए-नए तरीकों को विकसित कर रहे हैं। यह सतर्क रहने के महत्व को समझाता है। इस तरह के घोटालों से सुरक्षित रहने के लिए ये रहीं कुछ जरूरी टिप्स:
यह भी पढ़ें: हजारों रुपए गिर गई Samsung के इस प्रीमियम 5G फोन की कीमत, अब इतने सस्ते में बनाएं अपना