पश्चिमी एशिया में चल रहे युद्ध के तनावों के बीच दुनिया भर के कई हिस्सों में गैस सिलेंडर आपूर्ति की चिंता सबसे बड़े मुद्दों में से एक बनती जा रही है. अमेरिका, इज़राइल और ईरान के टकरावों के बाद से दुनिया भर के ऊर्जा बाज़ारों में अनिश्चितता फैल गई है. भारत भी इस वैश्विक संकट से बचा नहीं है, यहां भी इस स्थिति ने एलपीजी सिलेंडर सप्लाई में संभावित देरी को लेकर चिंताएं बढ़ा दी हैं. ऐसे में लोग गैस को छोड़ इंडक्शन चूल्हों की तरफ जाने लगे हैं. अगर आप भी इस संकट से बचने के लिए नया इंडक्शन लेने की सोच रहे हैं, तो यहां 5000 रुपये के अंदर आने वाले बेस्ट इंडक्शन्स के बारे में बताया गया है, जो भारत में एलपीजी की कमी के दौरान कुशलता से खाना बनाने में आपकी मदद करेंगे। ये इंडक्शन चूल्हे हर घर के लिए किफायती, सुरक्षित और, बिजली बचत करने वाले विकल्प हैं.
हैवल्स का 1600W इंडक्शन कुकटॉप 9 कुकिंग ऑप्शंस के साथ आता है और आसान ऑपरेशन के लिए पुश बटन कंट्रोल्स ऑफर करता है. इसमें LED इंडिकेशन के साथ डिजिटल डिस्प्ले, ओवरहीट प्रोटेक्शन, ऑटो पैन डिटेक्शन और सुरक्षा के लिए ऑटो पावर ऑफ़ जैसे फीचर्स मिलते हैं. इसे आप ऑनलाइन 3,499 रुपये में खरीद सकते हैं.
प्रेस्टीज PIC 20 इंडक्शन कुकटॉप 1600W पावर और आसानी से चलाने के लिए पुश बटन कंट्रोल्स के साथ आता है. इसमें सुविधाजनक तरीके से खाना पकाने के लिए एक ऑटोमैटिक विसल काउंटर और भारतीय मेन्यू ऑप्शंस मिलते हैं. इसकी कीमत 2,899 रुपये है.
केंट स्टार इंडक्शन कुकटॉप तेज़ कुकिंग के लिए 3000W पावर के साथ आता है. इसमें 6 प्रीसेट मेन्यू, माइक्रोक्रिस्टलाइन ग्लास सरफेस और फेदर टच कंट्रोल्स मिलते हैं. यह इंडक्शन सुरक्षा के लिए ओवरहीट प्रोटेक्शन और ऑटो टर्न-ऑफ़ फीचर भी ऑफर करता है. इसे 4,399 रुपये में खरीदा जा सकता है।
हैवल्स का Evo Cook TC20 इंडक्शन कुकटॉप 2000W पावर और कई तरह से इस्तेमाल करने के लिए 8 कुकिंग ऑप्शंस ऑफर करता है. इसमें टच कंट्रोल्स, कई पावर और टेम्परेचर मोड्स और सुरक्षा के लिए 6000 V ट्रिपल सर्च प्रोटेक्शन मिलता है. ग्राहक इसे 4,899 रुपये में खरीद सकते हैं.
वंडरशेफ अक्यूरा 1400W सिंगल इंडक्शन कुकटॉप आसानी से खाना पकाने के लिए 11 प्रीसेट फंक्शन्स के साथ आता है. इसमें पुश टच कंट्रोल, एडवांस डुअल लेयर कॉइल और सुरक्षा के लिए ऑटोमैटिक शट ऑफ़ जैसे फीचर्स मिलते हैं. इस कुकर में LED डिस्प्ले है और यह टफन्ड ग्लास मटीरियल से बना है. इसकी कीमत 2,198 रुपये है.
बजाज IRX 220F इंफ्रारेड इंडक्शन कुकटॉप तेज़ी से खाना पकाने के लिए 2200W पावर देता है. इसे कई तरह से इस्तेमाल करने के लिए इसमें 11 पावर लेवल्स और 3 प्रीसेट फंक्शन्स मिलते हैं. इस इंडक्शन में आसानी से चलाने के लिए फेदर टच कंट्रोल्स और डिजिटल डिस्प्ले है. ग्राहक इसे 3,699 रुपये में खरीद सकते हैं.
फिलिप्स वीवा कलेक्शन इंडक्शन कुकर तेज़ कुकिंग के लिए 2100 वॉट पावर के साथ आता है. इसमें एक ज्यादा सुरक्षित ऑटोमैटिक ऑफ़ फंक्शन और सही तरीके से खाना बानाने के लिए तापमान नियंत्रण मिलता है. इस कुकर में सुविधाजनक इस्तेमाल के लिए 6 प्रीसेट फंक्शन भी शामिल हैं. यह बाजार में 4,099 रुपये में आता है.
यह भी पढ़ें: AMOLED डिस्प्ले वाला सस्ता Lava Bold 2 5G भारत में हुआ लॉन्च, देखें कैसे हैं फीचर्स