70 दिनों के लिए फ्री में मिलेंगे 200 से ज्यादा टीवी चैनल, अभी खरीद लें फिर नहीं मिलेगा ऐसा प्लान

Vodafone Idea को लेकर जानकारी मिल रही है कि यह आने वाले 6-7 महीने में अपनी 5G सेवा को पेश कर सकता है। 

हालांकि देश में Reliance Jio 5G पहले ही अपने 5G Network को लागू कर चुका है। इसके अलावा 2024 में Airtel पूरे देश में 5G पेश कर देगा। 

हालांकि 5G का आना कुछ नया नहीं है लेकिन Vodafone Idea के लाखों ग्राहकों के लिए यह एक बड़ी खबर है। 

अब अगर आप Vodafone Idea के ही ग्राहक हैं तो आपको बता देते है कि कंपनी के पास एक ऐसा प्लान है जो सबसे बेहतरीन है। 

इस प्लान में ग्राहकों को 70 दिनों की वैलिडीटी मिलती है। प्लान में Unlimited Calling मिलती है। 

इसके अलावा प्लान में 3GB डेली डेटा के साथ साथ 100 SMS भी डेली मिलते हैं। 

इसके अलावा प्लान Binge All Night बेनेफिट भी आपको देता है, यानि प्लान में रात 12 बजे से सुबह 6 बजे तक Unlimited Internet मिलता है। 

इस डेटा के लिए आपसे कोई पैसा नहीं लिया जाता है। यह एकदम फ्री है। प्लान में वीकेंड डेटा रोलओवर की सुविधा भी मिलती है। 

इसके अलावा प्लान में Vi Movies और TV का एक्सेस भी मिलता है। प्लान में 200+ TV Channel मिलते हैं। 

इसके अलावा इस प्लान में 5000+ Movies और Shows का लाभ मिलता है। इतने पर ही इस प्लान के लाभ खत्म नहीं होते हैं। 

इस प्लान में ग्राहकों को Disney+ Hotstar का एक्सेस मिलता है, यह एक साल के लिए है। 

प्लान data delight ऑफर के साथ भी आता है, जिसके तहत आपको 2GB बैकअप डेटा मिल सकता है। 

यह डेटा आपको हर महीने मिल सकता है। हालांकि इसके लिए आपको ViApp पर जाकर इसे क्लेम करना होगा। 

इस डेटा को एक अन्य तरीके से भी क्लेम किया जा सकता है, आप 121249 डायल करके भी इस डेटा के लिए क्लेम कर सकते हैं। 

अगर इस प्लान की कीमत की चर्चा करें तो आपको बता देते है कि यह प्लान Vi की ओर से 901 रुपये में दिया जाता है।