5 मिनट की चार्जिंग में 2 घंटे चकाचक चलते हैं Redmi Buds 5, इन फोन्स के साथ मिलेंगे बेहद सस्ते

Xiaomi ने Redmi Buds 5 TWS ईयरबड्स के लॉन्च के साथ देश में अपने प्रोडक्ट लाइनअप का विस्तार किया है।

चीनी स्मार्टफोन निर्माता का दावा है कि यह नया डिवाइस "भारत में उपभोक्ता ऑडियो अनुभव को बेहतर बनाने के लिए डिज़ाइन किया गया है।" 

Xiaomi डिवाइस को "#SuperBuds" के रूप में प्रचारित किया जा रहा है, जो ANC और फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करता है। 

आगे आप इनसे जुड़ी सभी डिटेल्स को देख सकते हैं, आइए एक नजर डालते हैं कि आखिर यह किस कीमत में आते हैं। हम फीचर्स भी देखने वाले हैं। 

Redmi Buds 5 की कीमत की चर्चा करें तो इन्हें 2,999 रुपये की कीमत में पेश किया गया है। 

इन्हें आप Fusion Purple, Fusion Black और Fusion White कलर में 20 फरवरी से खरीदा जा सकता है। 

Redmi Buds 5 को खरीदने के लिए आप Mi.com, Amazon India, Flipkart, Mi Homes और Xiaomi Retails Stores पर जा सकते हैं। 

कंपनी ने इनपर लिमिटेड टाइम ऑफर भी पेश किया है, जिसके तहत आप इन्हें मात्र 2,499 रुपये में खरीद पाएंगे। 

हालांकि यह आपको इस कीमत में Redmi Note 13 Series के किसी फोन, या Xiaomi के किसी फोन के अलावा Redmi Pad के साथ खरीदना होगा। 

Redmi Buds 5 के फीचर्स और स्पेक्स को देखें तो आपको बता देते है कि 46dB Hybrid Noise Cancellation मिलता है। 

इसके माध्यम से आप बैकग्राउन्ड की नॉइज़ को लगभग 99.5% तक कम कर सकते हैं, इसका मतलब है कि आपको संगीत का ही असल आनंद मिलता है। 

इसके अलावा AI क्षमता के साथ आने वाले डुअल माइक आपको क्रिस्टल क्लियर वॉयस कॉल के दौरान प्रदान करता है। 

Redmi Buds 5 में आपको 12.4mm के Dynamic Titanium Drivers मिलते हैं, जिसे आपको बेहतरीन साउन्ड क्वालिटी मिलती है। 

इतना ही नहीं, Redmi Buds 5 में ग्राहकों को 3 ट्रांसपेरेंसी मोड भी मिलते हैं, जिनमें से आप अपने अनुसार चुन सकते हैं। 

Redmi Buds 5 में ग्राहकों को फास्ट चार्जिंग क्षमता भी मिलती है, जिसके कारण इन्हें 5 मिनट चार्ज करने पर 2 घंटे का प्लेटाइम मिलता है। 

इतना ही नहीं, अगर आप इन्हें फुल चार्ज करते हैं तो कंपनी के अनुसार यह 38 घंटों का प्ले टाइम केस के साथ दे सकते हैं।