इस दिन लॉन्च होने वाला है Redmi का ये सस्ता, दमदार फोन, देखें सबकुछ 

कुछ समय में हम सभी Redmi के आगामी फोन Redmi A3 को लेकर बहुत से रुमर्स और लीक आदि के बारे में सुन रहे थे। 

इसके अलावा फोन के कुछ स्पेक्स भी यहाँ नजर आ रहे हैं। अब हम जानते है कि आखिर यह फोन कब लॉन्च हो रहा है। 

इसके अलावा इसे किन किन स्पेक्स के साथ लॉन्च किया जाने वाला है। आइए जानते हैं जो भी सामने आया है, उसके बारे में सबकुछ। 

Redmi A3 समर फोन को आधिकारी तौर पर 14 फरवरी को लॉन्च किया जाने वाला है। यानि Valentine’s Day पर यह फोन लॉन्च हो रहा है। 

आधिकारिक साइट पर नजर आ रहा है कि Redmi A3 स्मार्टफोन को गईं कलर में लॉन्च किया जाने वाला है। 

इसके अलावा ऐसा भी सामने आ रहा है कि फोन को Halo Design में लॉन्च किया जा सकता है। 

Redmi A3 स्मार्टफोन में एक 90Hz रिफ्रेश डिस्प्ले होने वाली है। फोन में 6GB तक की रैम के साथ 6GB तक की वर्चुअल रैम भी मिलने वाली है। 

Redmi A3 स्मार्टफोन में एक 5000mAh की बैटरी होने वाली है, इसे चार्ज करने के लिए फोन में एक USB C Port भी है। 

फोन को ग्रीन के साथ साथ ब्लू और ब्लैक कलर में भी लॉन्च किया जा सकता है। फोन में एक 6.71-इंच की डिस्प्ले होने वाली है। 

इसके अलावा फोन में एक MediaTek Processor भी देखने को मिल सकता है। फोन में एक 13MP का प्राइमेरी कैमरा होने के आसार हैं। 

इसके अलावा फोन में एक 8MP का फ्रन्ट कैमरा भी होने वाला है। फोन में जो बैटरी है वह 10W की चार्जिंग सपोर्ट से लैस है। 

फोन को 7000 रुपये के आसपास की कीमत में लॉन्च किया जा सकता है, हालांकि इसका हाई-एंड मॉडल 9000 रुपये में लॉन्च हो सकता है।