OnePlus 12 Launch Today: देखें कितना होगा प्राइस और कैसे होंगे स्पेक्स

OnePlus 12 Launch Today: आज OnePlus 12, OnePlus 12R स्मार्टफोन्स को लॉन्च किया जा सकता है। 

OnePlus Buds 3 को भी आज ही लॉन्च किया जा सकता है। आइए जानते है कि किस समय लॉन्च होंगे ये प्रोडक्ट!

OnePlus 12 और OnePlus 12R स्मार्टफोन्स को आज एक ईवेंट के दौरान लॉन्च किया जाने वाला है। 

यह Smooth Beyond Belief ईवेंट आज 7:30PM पर शुरू होने वाला है। इस ईवेंट को दिल्ली के प्रगति मैदान में किया जाने वाला है। 

हालांकि ईवेंट को कंपनी के आधिकारिक सोशल मीडिया चैनल्स और YouTube पर भी देखा जा सकता है। 

OnePlus 12 को स्नैपड्रैगन 8 जेन 3 प्रोसेसर पर लॉन्च किया जा सकता है। फोन में एक 2K रेजोल्यूशन वाली AMOLED स्क्रीन भी होने वाली है। 

इसके अलावा ऐसा भी सामने सा रहा है कि इस फोन को 4 साल के लिए सॉफ्टवेयर अपडेट्स भी मिलने वाले हैं। 

OnePlus 12R में स्नैपड्रैगन 8 जेन 2 प्रोसेसर हो सकता है। हालांकि इसका डिजाइन और बिल्ड क्वालिटी OnePlus 12 जैसे ही होंगे। 

यहाँ आपको बता देते है कि OnePlus 12 को लेकर ऐसा कहा जा रहा है कि इसका बेस वैरिएन्ट 64,999 रुपये में आएगा। 

हालांकि फोन का 16GB रैम वाला मॉडल 69,999 रुपये में आ सकता है। 

इसके अलावा OnePlus 12R को लेकर कहा जा रहा है कि इसे फरवरी में खरीदा जा सकेगा। 

इंटरनेट पर चल रही खबरों की मानें तो अपकमिंग फोन सीरीज पर कई ऑफर मिलने वाले हैं। 

ग्राहकों को Bank Deal, No Cost EMI ऑप्शन और एक्सचेंज ऑफर भी मिलने वाला है।