भारत में लॉन्च हुआ नया Rail Tech Portal: कैसे करेगा काम, यात्रियों के लिए कितना होगा मददगार?

AANYA SHUKLA 

रेल मंत्री ने लॉन्च किया Rail Tech Portal, जानिए कैसे रेलवे का ये नया डिजिटल प्लेटफॉर्म आम यात्रियों के लिए साबित होगा मददगार।

रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने “52 हफ्तों में 52 सुधार” योजना के तहत Rail Tech Portal लॉन्च किया, इसका मकसद रेलवे को और अधिक डिजिटल, तेज़ और पारदर्शी बनाना है।

क्या है Rail Tech Portal?

Rail Tech Portal एक डिजिटल प्लेटफॉर्म है जहाँ स्टार्टअप्स, इनोवेटर्स और इंडस्ट्री के लोग रेलवे को अपने टेक्नोलॉजी सॉल्यूशन्स सीधे भेज सकेंगे, इससे नए विचारों को अपनाने की प्रक्रिया तेज़ होगी।

कैसे करेगा काम?

भले ही यह पोर्टल सीधे यात्रियों के लिए नहीं है, लेकिन इसका असर यात्रा अनुभव पर दिखेगा, ट्रेन संचालन में सुधार, तकनीकी खराबियों का त्वरित समाधान और सुरक्षा बढ़ेगी।

यात्रियों को कैसे मिलेगा फायदा?

इसके साथ ही रेल मंत्री ने e-RCT सिस्टम भी लॉन्च किया, अब रेलवे क्लेम ट्रिब्यूनल की पूरी प्रक्रिया डिजिटल होगी अब शिकायत और क्लेम ऑनलाइन कर सकते है।  

e-RCT System क्या है?

अब यात्रियों को क्लेम के लिए दफ्तरों के चक्कर नहीं लगाने पड़ेंगे, फाइलिंग से लेकर केस ट्रैकिंग तक सब कुछ ऑनलाइन किया जा सकेगा, जिससे समय और मेहनत दोनों बचेंगे।

 क्या होगा फायदा e-RCT से?

Rail Tech Portal से AI, सेंसर और ड्रोन जैसी टेक्नोलॉजी को अपनाने में मदद मिलेगी, इससे ट्रैक मॉनिटरिंग, ऊर्जा बचत और सुरक्षा स्तर बेहतर होंगे।

रेलवे में टेक्नोलॉजी की नई लहर

Rail Tech Portal और e-RCT रेलवे के डिजिटलीकरण की दिशा में बड़े कदम हैं, इनसे पारदर्शिता, कार्यकुशलता और यात्रियों की सुविधा तीनों में सुधार देखने को मिलेगा।

रेलवे सुधारों की नई दिशा

Rail Tech Portal और e-RCT जैसी पहलें भारतीय रेलवे को भविष्य के अनुरूप बना रही हैं, आने वाले समय में इनका फायदा सीधे यात्रियों को बेहतर सेवा के रूप में मिलेगा।