2025 में खरीदें ये 8 हाई-परफॉर्मेंस एंड्रॉयड फोन, 70,000 रुपये के अंदर है कीमत. देखें लिस्ट

नित्या दूबे

OnePlus 13

इस फोन में 6.82-इंच की LTPO एमोलेड डिस्प्ले के साथ 144Hz रिफ्रेश रेट दी गई है. इसके साथ ही इसे पावर देने के लिए इसमें Snapdragon 8 Elite चिपसेट मिलता है. इसमें फोटोग्राफी के लिए 50MP मेन कैमरा, 50MP टेलीफोटो लेंस, 50MP अल्ट्रावाइड लेंस और 32MP का सिंगल सेल्फी कैमरा दिया गया है. इसकी कीमत 69, 998 रुपये है.

Samsung Galaxy S24 Plus

इस प्रीमियम फोन में 6.7-इंच का Dynamic AMOLED 2x डिस्प्ले और स्नैपड्रैगन 8 Gen 3 चिपसेट मिलता है. इसमें फोन को पावर देने के लिए Snapdragon 8 Gen 3 चिपसेट मिलता है. इसमें फोटोग्राफी के लिए 50MP मेन कैमरा, 12MP अल्ट्रावाइड लेंस और 12MP सिंगल सेल्फी कैमरा दिया गया है. इसकी कीमत 61,299 रुपये है.

Oppo Find X8

Oppo Find X8 एक प्रीमियम स्मार्टफोन है. इसमें 6.59 इंच AMOLED डिस्प्ले 120Hz रिफ्रेश रेट के साथ दी गई है. इसमें फोन को पावर देने के लिए MediaTek Dimensity 9400 चिपसेट मिलता है. साथ ही इसमें 50MP हैसेलबेंड-कैलीब्रेटेड कैमरा और 5630mAh की बैटरी दी गई है. यह फोन फोटोग्राफी के लिए बेस्ट ऑपशन है. इस फोन की कीमत 69,999 रुपये है.

Google Pixel 8A

इस फोन में 6.1-इंच डिस्प्ले और Google Tensor G3 प्रोसेसर दिया गया है. साथ ही 64MP मेन कैमरा, 13MP अलट्रावाइड लेंस, और 13MP सिंगल सेल्फी कैमरा दिया गया है. यह फोन फोटोग्राफी के लिए बेस्ट है. इस फोन को आप  37,999 की कीमत में खरीद सकते हैं.

Infinix Zero Flip

इस फोन में 6.9-इंच की Foldable AMOLED डिस्प्ले के साथ 120Hz रिफ्रेश रेट दिया गया है. इसमें फोन को पावर देने के लिए  MediaTek Dimensity 8020 चिपसेट मिलता है. इसमें सेल्फी के लिए 50MP मेन कैमरा, 50MP अल्ट्रावाइड लेंस और 50MP सिंगल सेल्फी कैमरा दिया गया है. इस फोन को आप Flipkart पर 49,999 रुपये की कीमत में खरीद सकते हैं.

Oppo Reno 13 Pro

इस फोन में 6.83-इंच की AMOLED डिस्प्ले के साथ 120Hz रिफ्रेश रेट दिया गया है. साथ ही फोन इसमें MediaTek Dimensity 8350 चिपसेट मिल जाता है. इसमें 50MP मेन कैमरा, 50MP टेलीफोटो लेंस, 8MP अल्ट्रावाइड लेंस और 50MP सिंगल सेल्फी कैमरा  मिलता है. इस फोन की कीमत 54,999  रुपये है.

Vivo V200 

इस फोन में 6.67-इंच की AMOLED डिस्प्ले के साथ 120Hz रिफ्रेश रेट दिया गया है. साथ ही फोन इसमें MediaTek Dimensity 9400 चिपसेट मिल जाता है. इसमें 50MP मेन कैमरा के साथ वाइड लेंस, 50MP टेलीफोटो लेंस के साथ 3X ऑपटिकल जुम, 50MP अल्ट्रावाइड लेंस और 32MP सिंगल फ्रंट कैमरा  मिलता है. इस फोन की कीमत 58,400 रुपये है.

iPhone 16 

इस फोन में 6.1-इंच सुपर रेटिना डिस्प्ले, Dolby Vision A18 चिपसेट दिया गया हैं. इसमें फोटोग्राफी के लिए 48MP मेन कैमरा, 12MP अल्ट्रावाइड लेंस और MP2 सिंगल सेल्फी कैमरा कैमरा दिया गया है. यह फोन फोटोग्राफी के लिए बेस्ट ऑपशन है. इस फोन को आप 69,999 रुपये की कीमत में खरीद सकते है.