AANYA SHUKLA
Credit: AI generated
अगर आप नए स्मार्टफोन का इंतज़ार कर रहे हैं, तो ये हफ्ता आपके लिए बेहद खास होने वाला है, बड़ी-बड़ी कंपनियाँ जैसे Apple, Google, Infinix, और Vivo अपने नए मॉडल्स लॉन्च करने की तैयारी में हैं, तो आइए जानते हैं कौन से फोन हैं इस लिस्ट में और इनमें खास क्या मिलने वाला है।
Apple अपने अगले जनरेशन के फोन iPhone 17e को लॉन्च करने की तैयारी में है, कहा जा रहा है कि यह फोन कंपनी की “budget premium” रेंज में आएगा मतलब डिजाइन और परफॉर्मेंस तो टॉप क्लास, लेकिन प्राइस थोड़ा किफायती और इसमें आपको Dynamic Island डिस्प्ले, A18 Bionic चिपसेट और बेहतर बैटरी बैकअप मिल सकता है।
Google की Pixel 10a सीरीज़ को लेकर भी चर्चा तेज़ है, यह फोन खास तौर पर उन यूज़र्स के लिए है जो स्मार्टफोन्स में फोटोग्राफी और AI परफॉर्मेंस पसंद करते हैं, इसमें Tensor G4 प्रोसेसर, शानदार नाइट फोटोग्राफी और एंड्रॉयड 15 का अनुभव मिल सकता है।
Infinix इस बार अपने नए फोन Note Edge के साथ बड़ा गेम खेलने की तैयारी में है, डिज़ाइन के साथ-साथ इसमें “Edge Display” दी जा सकती है आपको मिलेगा फ्लैगशिप-फील वाला एक्सपीरियंस कम प्राइज में।
Vivo हमेशा कैमरा और डिजाइन के लिए जाना जाता है, अब Vivo V70 सीरीज में कंपनी नए लेवल की फोटोग्राफी और स्टाइल लेकर आ रही है कहा जा रहा है इसमें , Zeiss लेंस वाला कैमरा सेटअप, Dimensity 9300 चिपसेट और 120W सुपरफास्ट चार्जिंग देखने को मिलेगी।