Yamaha का यह दमदार स्कूटर 2,81,600 रुपये का है और यह भारत में Yamaha का दूसरा स्कूटर है.
यह स्कूटर 1.5kWh की ट्विन रिमूवेबल बैटरी के साथ आता है जिसकी IDC रेंज लगभग 117km है.
इसमें 9.4kW की एक मोटर भी मिलती है जो 95.5kmph की टॉप स्पीड देने में सक्षम है.
इसमें तीन राइडिंग मोड्स मिलते हैं जिसमें ईको, स्टैंडर्ड और पावर मोड शामिल हैं.
इस स्कूटर में एक TFT कंसोल भी मिलता है जिसकी मदद से इसमें स्मार्टफोन कनेक्ट हो सकता है.