गर्मियों की शुरुआत होते ही सबसे पहले जो चीज़ हमारे दिमाग में आती है वो है – एक अच्छा AC! लेकिन सवाल ये है कि Window AC लें या Split AC? दोनों के अपने फायदे और नुकसान हैं। आइए जानते हैं दोनों टाइप्स के बीच क्या अंतर है और आपके घर के लिए कौन सा AC बेहतर रहेगा।
Window AC की इंस्टॉलेशन प्रक्रिया आसान होती है। इसे खिड़की में फिट कर दिया जाता है और ज़्यादा जगह की ज़रूरत नहीं होती। इसमें बाहरी यूनिट अलग से नहीं लगती।
Split AC को इंस्टॉल करने के लिए दीवार पर इनडोर यूनिट और बाहर एक आउटडोर यूनिट लगानी पड़ती है। इसमें छेद करना और पाइपिंग व वायरिंग का काम थोड़ा ज़्यादा होता है, इसलिए इंस्टॉलेशन में समय और खर्च दोनों ज़्यादा होता है।
Window AC थोड़ा बॉक्सी और पुराना डिज़ाइन देता है। अगर घर के इंटीरियर की बात करें तो यह थोड़ा कम आकर्षक लग सकता है।
Split AC दिखने में काफी स्लिम, स्टाइलिश और मॉडर्न होता है। यह दीवार पर कम जगह घेरता है और इंटीरियर को एक प्रीमियम लुक देता है।
Window AC छोटे या मीडियम साइज रूम के लिए बेहतर होता है। इसकी कूलिंग डाइरेक्शन सीमित होती है।
Split AC में पावरफुल कूलिंग होती है और यह बड़े कमरों में भी जल्दी ठंडक पहुंचाता है। साथ ही इसकी एयर थ्रो रेंज ज़्यादा होती है।
Window AC में कंप्रेसर इनबिल्ट होता है, जिससे यह काम करते वक्त आवाज़ करता है। अगर आप साइलेंट एंबियंस पसंद करते हैं, तो ये थोड़ा परेशान कर सकता है।
Split AC में आउटडोर यूनिट अलग होती है, इसलिए यह बहुत कम आवाज़ करता है और लगभग साइलेंट कूलिंग देता है।
Window AC की सफाई और मरम्मत आसान होती है क्योंकि यह एक ही यूनिट में होता है और ज़्यादा कॉम्प्लेक्स नहीं होता।
Split AC का मेंटेनेंस थोड़ा ज़्यादा टेक्निकल होता है। इनडोर और आउटडोर दोनों यूनिट की अलग-अलग देखभाल करनी पड़ती है।
Window AC की शुरुआती कीमत कम होती है और यह बजट में एक अच्छा विकल्प है। इंस्टॉलेशन भी सस्ता पड़ता है।
Split AC थोड़ा महंगा होता है, लेकिन यह लॉन्ग टर्म इन्वेस्टमेंट की तरह काम करता है। इसके फीचर्स और कूलिंग क्वालिटी कीमत को जस्टिफाई करते हैं।
Window AC थोड़ा ज़्यादा बिजली खा सकता है, खासकर पुराने मॉडल्स।Split AC में इन्वर्टर टेक्नोलॉजी और हाई स्टार रेटिंग की वजह से बिजली की खपत कम होती है, जिससे लॉन्ग टर्म में बिजली का बिल भी कम आता है।
अगर आप बजट में एक सिंपल और एफिशिएंट विकल्प चाहते हैं और आपका कमरा छोटा या मीडियम साइज का है – तो Window AC अच्छा विकल्प है। अगर आप स्टाइल, पावरफुल कूलिंग और साइलेंस को महत्व देते हैं और थोड़ा ज्यादा खर्च कर सकते हैं – तो Split AC आपके लिए बेस्ट रहेगा।