AANYA SHUKLA
अब किसी भी भाषा की चैट समझना होगा आसान WhatsApp ने पेश किया Translate Chat फीचर, जो रियल टाइम में करेगा मैसेज ट्रांसलेट।
WhatsApp ने एक ऐसा कमाल का फीचर लॉन्च किया है जिससे अब किसी भी भाषा में चैट करना आसान हो गया है, नया Translate Chat Feature अब यूज़र्स को किसी भी मैसेज का तुरंत अनुवाद दिखाएगा वो भी ऐप से बाहर जाए बिना।
जब भी आपको किसी दूसरी भाषा में मैसेज मिलेगा, बस उस पर टैप करें और Translate ऑप्शन चुनें फिर WhatsApp खुद ही आपकी पसंदीदा भाषा में अनुवाद दिखा देगा और आप यूज़र्स सेटिंग में जाकर डिफॉल्ट लैंग्वेज भी चुन सकते हैं।
यह फीचर उन लोगों के लिए वरदान साबित होगा जो अलग-अलग भाषाओं के लोगों से चैट करते हैं चाहे वो विदेशी क्लाइंट्स हों या दूसरे राज्य के दोस्त, अब बातचीत में कोई रुकावट नहीं।
यह फीचर फिलहाल नए अपडेट के साथ Android और iOS दोनों यूज़र्स के लिए धीरे-धीरे रोलआउट किया जा रहा है, सिर्फ WhatsApp अपडेट कीजिए और चैटिंग का नया अनुभव लीजिए।