AANYA SHUKLA
WhatsApp ने आखिरकार वो फीचर लॉन्च कर दिया है, जिसका यूज़र्स को लंबे समय से इंतज़ार था।
अब WhatsApp Web और Desktop वर्ज़न पर भी Audio और Video Call का नया फीचर आ गया है। फिलहाल ये फीचर Beta वर्ज़न में कुछ चुनिंदा यूज़र्स के लिए जारी किया गया है।
अब अगर आप ऑफिस में हैं या मोबाइल चार्ज हो रहा है, तो भी आप आसानी से अपने लैपटॉप या कंप्यूटर से WhatsApp पर वीडियो कॉल और ऑडियो कॉल कर सकेंगे, यह फीचर Zoom या Google Meet की तरह काम करेगा, लेकिन WhatsApp के आसान इंटरफेस के साथ।
सबसे पहले अपने लैपटॉप या पीसी पर WhatsApp Web या Desktop App खोलें, फिर उस चैट को खोलें जिसे कॉल करनी है, ऊपर दाईं ओर आपको Audio और Video Call का आइकन दिखाई देगा बस क्लिक करते ही कॉल शुरू हो जाएगी।
Meta फिलहाल इस फीचर को सीमित यूज़र्स के साथ टेस्ट कर रही हैऔर कंपनी का कहना है कि आने वाले हफ्तों में इसे सभी यूज़र्स के लिए जारी कर दिया जाएगा।
यह फीचर खास इसलिए है क्योंकि अब यूज़र्स को कॉल के लिए मोबाइल पर निर्भर नहीं रहना पड़ेगा। इससे न सिर्फ़ वर्क फ्रॉम होम करने वालों को आसानी होगी, बल्कि WhatsApp Web का इस्तेमाल भी और ज़्यादा सुविधाजनक बन जाएगा।
WhatsApp का यह नया फीचर सोशल मीडिया की दुनिया में एक और बड़ा कदम है। यूज़र्स अब न सिर्फ़ चैट, बल्कि सीधे वेब से कॉल भी कर पाएंगे।