यह मूवी जितनी रोमांटिक है, साथ ही एक्शन से भरपूर भी है। इस मूवी में यह दिखाया गया है कि एक लड़के को तीन बार अपने प्यार को पाने के तीन अवसर मिलते हैं, जिसके बाद वो तीसरी बार में अपने प्यार को पाने में कामयाब रहता है।
एक दिल छू लेने वाली लव स्टोरी है। इस मूवी में यह दिखाया गया है कि एक लड़का अपने बचपन के प्यार को पाने में किस तरह से सफल होता है।
इस मूवी में लॉन्ग डिस्टेंस जैसी लव स्टोरी दिखाई गई है, जिसमें रामम नाम का एक लड़का जो आर्मी में होता है और लड़की का नाम सीता होता है। जो एक-दूसरे से कभी नहीं मिले लेकिन दोनों एक-दूसरे से काफी प्यार करते हैं।
इस मूवी में वीर नाम के लड़के को दिखाया गया है जो अपना प्यार ज़ारा को पाने के लिए बॉर्डर की जंग तक से भिड़ जाता है। यह मूवी काफी इमोशनल कर देने वाली है।
AASHIQUI 2 एक ऐसी रोमांटिक मूवी है जिसमें एक लड़का अपनी पसंदीदा लड़की को कामयाब बनाने के लिए हर मुश्किल कोशिश करता है, जिसके कारण लड़के को काफी कुछ सैक्रीफाइस करना पड़ता है।
यह एक कन्नड़ मूवी है जिसमें एक लड़का मोहब्बत की आखिरी सीढ़ी पर पहुँच कर अपने प्यार को पाने के लिए सभी चैलेंजेस को फेस करता है।
इस मूवी में थ्रिलर और रोमांस का मिश्रण है, जिसमें एक लड़का जो पहले एक गुंडा होता है लेकिन उसकी जिंदगी में लड़की के आने के बाद वो अपने आप को बदल लेता है, लेकिन वो अपने प्यार को ज्यादा समय तक नहीं बचा पाता
यह एक मलयालम मूवी है जिसमें एक टैक्सी ड्राइवर को एक सेल करने वाली लड़की से प्यार हो जाता है और वो उसे पाने के लिए हर हद तक गुजर जाता है।
हाल ही में बॉक्स ऑफिस पर आई सैयारा मूवी की लव स्टोरी ने लोगों को काफी इंस्पायर किया। इस मूवी में लड़की को भूलने की बीमारी होती है, वो कविताएं भी लिखती है। लेकिन लड़की की परेशानी लड़के के लिए काफी चैलेंजेस ले आती है, लेकिन लड़का उसे पाने के लिए सारे चैलेंजेस को फेस करता है।