6 ChatGPT Prompts, जो CBSE छात्रों की बोर्ड परीक्षा की तैयारी को बना देंगे सुपर ईज़ी

AANYA SHUKLA 

कई बार कोई चैप्टर समझ ही नहीं आता, ऐसे में ChatGPT से कहिए मुझे 10 साल के बच्चे की तरह समझाओ बस इतना कहने पर ChatGPT पूरे चैप्टर को बहुत आसान भाषा में समझा देगा, जिससे कठिन टॉपिक भी मिनटों में साफ हो जाएंगे।

अगर आपको समझ नहीं आ रहा कि रोज़ क्या पढ़ें और कब पढ़ें, तो ChatGPT से मदद लीजिए, बस लिखिए 30 दिन स्टडी प्लान बोर्ड एग्जाम के लिए बना दो और यह आपकी पढ़ाई की ज़रूरत, विषय और समय के हिसाब से पूरा शेड्यूल बना देगा  कौन-सा दिन किस विषय को देना है, और कब रिवीजन करना है।

 Study Time Table

भारी किताबों में से जरूरी बातें निकालना हमेशा मुश्किल होता है, ChatGPT से कहिए कि किसी भी चैप्टर को बुलेट पॉइंट्स में समझा दे, इससे आपको छोटा, सटीक और उपयोगी नोट्स मिलेंगे जो दोहराने में बहुत काम आएंगे।

Notes बनवाने का आसान तरीका 

बोर्ड परीक्षा में अच्छे अंक पाने के लिए सिर्फ याद करना नहीं, बल्कि सही ढंग से लिखना भी जरूरी है, ChatGPT से कहिए 5 नंबर के प्रश्न उत्तर रिविज़न के लिए दो और यह आपको बताएगा कि उत्तर कैसे शुरू करें, बीच में कैसे विस्तार दें और अंत कैसे लिखें ताकि पूरा जवाब प्रभावी लगे।

Answer Writing में सुधार 

Practice सबसे ज़रूरी होती है, लेकिन हर बार टेस्ट तैयार करना आसान नहीं होता, ChatGPT से कहिए कि वह किसी भी चैप्टर पर एक 10 प्रश्नों का टेस्ट बना दे, इससे आपको परीक्षा जैसा माहौल मिलेगा और आपकी तैयारी मजबूत होगी।

 Mock Test 

कई बार हम किसी टॉपिक को समझ तो लेते हैं, लेकिन अंतर नहीं समझ पाते, ऐसे में ChatGPT से साफ-साफ पूछिए की इन् दोनों टॉपिक्स के बीच क्या क्या अंतर है , यह आपको उदाहरणों और तुलना के साथ जवाब देगा, जिससे आपका Concept crystal clear हो जाएगा।

Doubt Clear

अगर समझदारी से इस्तेमाल किया जाए, तो ChatGPT हर CBSE छात्र के लिए एक निजी ट्यूटर की तरह काम कर सकता है, बस सही सवाल पूछना सीखिए और आपकी बोर्ड परीक्षा की तैयारी पहले से कहीं आसान और बेहतर हो जाएगी।