समझ से परे हैं ये 7 खतरनाक फिल्में, अपने रिस्क पर देखें

BY : STUTI GUPTA 

Posham Pa

यह फिल्म दिमाग हिला देगी अगर आपने इसे ध्यान से देखा तो। इस मूवी में एक मानसिक रूप से प्रभावित मां को दिखाया गया है जो अपनी लड़की को अपराध करने के लिए जबरदस्ती उकसाती है

Hit: The Third Case

इस मूवी में यह दिखाया गया है कि होमिसाइड इंटरवेंशन टीम का एक क्रूर पुलिस अधिकारी अर्जुन सरकार को हत्यारों के एक समूह को खोजने और उनकी भयानक हत्या की होड़ को रोकने के लिए भेजा जाता है। तो अगर आप इस मूवी को देखते हैं तो आपको यह मूवी काफी दिलचस्प लगेगी।

Ratsasan

यह मूवी एक ऐसे सब इंस्पेक्टर की है जो एक ऐसे अजीब केस को देख रहा होता है जिसमें एक सीरियल किलर कॉलेज की लड़कियों को काफी बुरी तरह से मौत के घाट उतारता है।

Welcome Home

यह कहानी दो सरकारी नौकरी करने वाली टीचरों की है जिनके घर में उनके सिवा कोई आता-जाता नहीं है। साथ ही उस घर में उनका पूरा परिवार काफी गोपनीय तरीके से रहता है और वो दोनों इस सब से छुटकारा भी नहीं पाना चाहते हैं।

Anjaam Pathiraa

इस मूवी में यह दिखाया गया है कि पुलिस एक सीरियल किलर को पकड़ने के लिए एक छोटा सा ट्रायल करती है, तो ऐसे में सस्पेंस यह बना रहता है कि क्या पुलिस पकड़ पाएगी।

Sector 36

यह एक मनगढ़ंत मूवी है जिसमें कई बच्चे एक ही जगह से गायब होने लगते हैं जिसका नाम सेक्टर 36 है। ऐसे में वहां की पुलिस को उसे पकड़ने में काफी कठिनाइयों का सामना करना पड़ता है।

Mardaani 2

इस फिल्म में एक काफी बहादुर लेडी इंस्पेक्टर को दिखाया गया है जो एक बिल्कुल ही पेचीदे केस पर इन्वेस्टिगेशन करती है और अपराधी को पकड़ने की पूरी कोशिश करती है।