खोई हुई चीज़ें मिनटों में मिलेंगी वापस, कमाल का है ये डिवाइस
रोज़-रोज़ ऑफिस से घर और घर से ऑफिस जाने में लोगों के पास समय से पहुँचने की चिंता होती है।
कई बार इस भाग-दोड़ में लोग अपना ज़रूरी सामान जैसे पर्स, बैग इत्यादि को खो देते हैं।
इस दिक्कत से अगर आपका भी सामना हुआ है तो आप जानते ही होंगे कि अपनी चीज़ों को भीड़-भाड़ वाली जगहों में सेफ रखना कितना मुश्किल होता है।
अगर आप इस समस्या का समाधान करना चाहते हैं तो मार्केट में तरह-तरह के ऐसे प्रोडक्ट्स अवेलेबल हैं जो आपकी चीज़ों को बिना किसी झंझट के ट्रैक कर सकते हैं।
यह डिवाइसेज आपके स्मार्टफोन के साथ कम्पेटिबल होते हैं और इन डिवाइसेज को गाड़ी की चाबी, पर्स या फिर अपने बैग में डाल कर आप चिंता मुक्त हो सकते हैं।
Apple AirTag
इन लोकेशन ट्रैकिंग डिवाइसेज में से एक है जानी मानी कंपनी Apple का AirTag डिवाइस। यह छोटा सा डिवाइस केवल 3000 रुपए का है और आप इसे किसी भी ऑनलाइन प्लेटफार्म पर खरीद सकते हैं।