सिर्फ कॉलिंग चाहिए? Airtel का ये वाला प्लान है बेस्ट

आज के समय में एयरटेल के पास ढ़ेरो रिचार्ज प्लान्स हैं, लेकिन अaभी भी कई सब्सक्राइबर्स अपने लिए बेस्ट प्लान खोज नहीं पाते हैं।

एयरटेल के कुछ यूज़र्स ऐसे भी हैं जो सिर्फ कॉलिंग सुविधा चाहते हैं, आइये आज हम आपको एक ऐसे ही रिचार्ज प्लान के बारें में कुछ ज़रूरी जानकारी देने जा रहे हैं।

एयरटेल के अधिकारिक पोर्टल पर कॉलिंग वाला एक रिचार्ज लगभग 3 महीने की वैलिडिटी के साथ आता है।  

एयरटेल की सिर्फ कॉल्लिंग वाला रिचार्ज प्लान मात्र 469 रुपये का है, ये प्लान बिना सर्विस डेटा के अनलिमिटेड कालिंग का फ़ायदा देता है।

यूज़र्स को 900SMS का एक्सेस भी एयरटेल को 469 रुपये वाले रिचार्ज प्लान में मिलता है।

लेकिन एयरटेल के इस प्लान के साथ यूज़र्स को सर्विस डेटा का फ़ायदा नहीं मिल पाता, अगर अचानक ही डेटा की ज़रूरत पड़ी तो ग्राहक डेटा पैक से रिचार्ज कर सकते हैं।

यही नहीं बल्कि एयरटेल सब्सक्राइबर्स को 12 महीने के लिए फ्री एडॉब एक्सप्रेस प्रीमियम सपोर्ट भी मिलता है। इसकी कीमत 4000 रुपये है।

अब ग्राहक 30 दिनों के लिए एक हेलो ट्यून मुफ्त में सेट कर सकते हैं क्यूंकि अब एयरटेल सब्सक्राइबर्स को मुफ्त में हेलो ट्यून्स की सुविधा है।

एयरटेल फ्रॉड कॉल्स और SMS को लेकर रियाल टाइम जानकारी देता है और यह दावा करता है की एयरटेल एक सेफ नेटवर्क है।