सीता रामम से भी ज्यादा दिल जीत लेने वाली हैं ये 7 रोमांटिक फिल्में

Sapta Sagaradaache Ello - Side A

साउथ के जाने माने प्रोडूसर रक्षित शेट्टी की इस रोमांस फिल्म को इसकी दिल छू लेने वाली कहानी और मधुर गानों के लिए सराहा गया है. इस फिल्म के दो भाग हैं जो आपको बांध कर रखेंगे.

Sapta Sagaradaache Ello - Side B

इस फिल्म के पहले भाग से यह भाग काफी अलग है. जहां पहले भाग की कहानी वियोग और वियोग के साथ आने वाले दुख को दिखाती है वहीं इस भाग में प्रेम की सुंदरता और सहेजता को दिखाया गया है. 

Dia

2020 की इस रोमांस-ड्रामा फिल्म को इसकी भावनात्मक स्टोरीटेलिंग के लिए सराहा गया है. इसमें प्रथवी अंबर और दीक्षित शेट्टी जैसे कलाकारों ने अपना टैलेंट दिखाया है.

Hridayam

2022 में रीलीज हुई इस फिल्म को बॉक्स ऑफिस पर बढ़िया फीडबैक इसके कमिंग ऑफ़ ऐज रोमांस के लिए मिला था. इसका दिल जीत लेने वाला संगीत हेशाम अब्दुल वहाब के द्वारा बनाया गया था.

Amaran

शिव आरूर और राहुल सिंह की किताब "The India's Most Fearless" में मेजर मुकुंद के जीवन की कहानी पर आधारित इस फिल्म ने एक नेशनल हीरो को सही मायनों में एक श्रद्धांजलि दी है.  

Love Mocktail

यह फिल्म अपनी दिल छू लेने वाली कहानी और रोमांस के लिए लोगों को पसंद आई थी और इसमें संगीत राहुल दीक्षित ने दिया था. 

Colour Photo

यह फिल्म चांदनी चौधरी और रामा राजू की 1990 की प्रेम कहानी को दर्शाती है. इस फिल्म में संगीत काल भैरव ने दिया था.