AANYA SHUKLA
Samsung Galaxy S25 Ultra को अब तक के सबसे पॉवरफुल फोन्स में से एक माना जाता है, लेकिन कुछ ऐसे फ्लैगशिप फ़ोन हैं जो इसे कड़ी चुनौती दे रहे हैं. आइये जानते हैं उन 5 ऑल्टरनेटिव फ़ोन्स के बारे में जो S25 Ultra के असली राइवल हैं.
एप्पल ने iPhone17 Pro में नया A19 Pro चिपसेट दिया है जो स्पीड में S25 Ultra को टक्कर दे सकता है. इसमें 6.3 इंच का सुपर रेटिना HDR डिस्प्ले है और इसमें आपको 48MP के मेन लेंस के साथ बेहतरीन कैमरा क्वालिटी मिलती है. फोन में 12MP अल्ट्रा वाइड लेंस और 5x टेलीफ़ोटो लेंस भी है जो स्टेबिलिटी में S25 Ultra की टक्कर का है.
Oppo का Oppo Find X9 Pro कैमरा लवर्स के लिए किसी ड्रीम से कम नहीं है, क्योंकि इसमें Sony के IMX989 सेंसर के साथ 50MP का मेन कैमरा और 60MP टेलीफ़ोटो लेंस मिलता है. इसमें 7500mAh बैटरी है जो पूरे दिन नहीं उससे भी ज्यादा चलती है.
Vivo ख़ासतौर से अपने कैमरे के लिए जाना जाता है और X300 Pro उस पर सोने पे सुहागा है. इसमें ZEISS लेंस वाला 50MP का ट्रिपल कैमरा सेटअप दिया गया है. इसमें 6.8 इंच AMOLED डिस्प्ले 120 Hz रिफ्रेश रेट के साथ मौजूद है. गेमिंग और बेस्ट परफॉर्मेंस के लिए इसमें Snapdragon 8 Gen 4 चिप है.
OnePlus 15 को 2025 का फ्लैगशिप किलर कहा जा रहा है. इसमें Snapdragon 8 Gen 4 चिप, 165 Hz AMOLED डिस्प्ले और ऑक्सीजनOS 15 है, जो स्मूद अनुभव देते हैं और इसे गेमर्स का फेवरेट फ़ोन बनाते हैं. इसमें 50MP के ट्रिपल कैमरा सेटअप है जो शानदार फोटोग्राफी करता है.
यह फोन आर्टिफिशियल इंटेलिजेन्स और स्मार्ट कैमरा फीचर्स के लिए फेमस है। इसमें गूगल टेन्सर G5 चिप है. इसमें आपको 50MP मेन लेंस, 48MP अल्ट्रा-वाइड और 48MP टेलीफोटो लेंस कैमरा और सबसे लंबा सॉफ्टवेयर सपोर्ट मिलता है।