हर AC में एक PCB होती है जो AC को चलाने के लिए काफी महत्वपूर्ण है, अगर यह खराब हो जाए तो आपका AC बंद हो सकता है.
अगर आप अपने AC को साफ नहीं रखते हैं तो हो सकता है की AC का पानी PCB को खराब कर दे.
अगर आप अपने AC की सर्विस नहीं कराते हैं तो आपके AC में हो रही दिक्कतें आपको पता नहीं लगेंगी इसलिए AC की सर्विस कराना काफी जरूरी है.
हमेशा अपने AC में कंपनी के ही पार्ट्स लगाने चाहिए, इस से PCB पर ज़ोर भी कम पड़ता है.
अगर आपके घर में बिजली सही से नहीं आती है तो आपको PCB का ध्यान रखने के लिए AC में स्टेबलाइजर लगवाना चाहिए.
अगर आपके AC की बाहरी यूनिट साफ नहीं है या वह ब्लॉक है तो यह भी PCB खराब होने का एक कारण बन सकती है.