गर्मी के मौसम में मिनट-मिनट में आने वाले पसीने को सुखाने के लिए सबसे बढ़िया है ये फैन्स जो कम दाम में बढ़िया कूलिंग देते हैं और आपके बैग या पॉकेट में भी फिट हो जाते हैं।
ऑनलाइन शॉपिंग प्लेटफॉर्म्स जैसे आमेजन और फ्लिपकार्ट पर सस्ते और टिकाऊ पोर्टेबल फैन्स मिलते हैं जो आप अपने बैग में रख सकते हैं । ये फैन्स गर्मी में आपकी गर्दन पर लग कर ठंडी हवा देते हैं।
आज कल के आधुनिक युग में टेक्नोलॉजी का सदुपयोग करने वाला यह डिवाइस आपको इस चीज़ की पूरी जानकारी देगा की गर्मी में आपकी हेल्थ कैसी है। इन वॉचेस में हार्ट रेट और ब्लड ऑक्सीजन लेवल बताने वाले फीचर्स होते हैं।
आज कल तो सुबह होते ही सूरज सर पर होता है, ऐसे में अपने आप को सूरज की UV रेज से बचाने के लिए UV प्रोटेक्शन छाता एक काफ़ी कारगर चीज़ है जो सूरज की किरणों आप तक नहीं आने देती है।
गर्मी की वजह से केवल हम और आपको ही दिक्कत नहीं होती बल्कि हमारे स्मार्टफोन्स को भी ओवरहीटिंग जैसी दिक्कतें होने लगती हैं। ऐसे में अपने स्मार्टफोन को ठंडा रखने का सबसे अच्छा उपाय है सस्ते और बढ़िया फ़ोन कूलर्स जो आपके फ़ोन को ठंडा रखेंगे।