AANYA SHUKLA
कई बार LPG सिलेंडर बुक करते समय ऐप या वेबसाइट काम नहीं करती, OTP नहीं आता या सर्वर व्यस्त रहता है, ऐसे में लोग परेशान हो जाते हैं, लेकिन कुछ आसान तरीकों से आप तुरंत गैस बुक कर सकते हैं।
अगर ऐप काम नहीं कर रहा है तो मिस्ड कॉल से गैस सिलेंडर बुक कर सकते हैं, अपनी गैस एजेंसी के रजिस्टर्ड नंबर से कंपनी के मिस्ड कॉल नंबर पर कॉल करें, कुछ ही मिनटों में आपकी बुकिंग दर्ज हो जाती है।
अब कई गैस कंपनियां WhatsApp से भी सिलेंडर बुक करने की सुविधा देती हैं, रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर से कंपनी के WhatsApp नंबर पर “REFILL” लिखकर भेजें और सिलेंडर आसानी से बुक हो जाएगा।
आप IVRS यानी कॉल के जरिए भी LPG सिलेंडर बुक कर सकते हैं, गैस कंपनी के कस्टमर केयर नंबर पर कॉल करें और निर्देशों को फॉलो करके कुछ ही मिनटों में बुकिंग पूरी करें।
अगर वेबसाइट काम नहीं कर रही है तो गैस कंपनी का ऑफिशियल मोबाइल ऐप डाउनलोड करके लॉगिन करे, वहां से आप आसानी से सिलेंडर बुक कर सकते हैं और पेमेंट भी कर सकते हैं।
अगर ये तरीके काम नहीं कर रहे हैं, तो अपनी नजदीकी गैस एजेंसी से सीधे संपर्क करें, कई बार वे मैन्युअली भी आपकी बुकिंग दर्ज कर देते हैं।
बुकिंग के लिए आपका मोबाइल नंबर गैस कनेक्शन से रजिस्टर्ड होना जरूरी है और अगर नंबर रजिस्टर्ड नहीं है तो पहले उसे अपडेट करवाएं, तभी आप सभी ऑनलाइन और फोन बुकिंग सुविधाओं का लाभ उठा पाएंगे।