Samsung Galaxy Z Flip 7 पिछले ही साल Samsung के Galaxy Unpacked इवेंट में लांच हुआ था. इस फ़ोन पर अभी अमेज़न पर भारी डिस्काउंट चल रहा है. अभी यह फ़ोन 1,09,998 रुपये का मिल रहा है.
इस फ़ोन को कुछ चुनिंदा बैंक क्रेडिट कार्ड्स के जरिए खरीदने पर 10000 रुपये तक का बैंक डिस्काउंट भी मिल सकता है.
Samsung Galaxy Z Flip 7 पर 37,200 रुपये तक का एक्सचेंज ऑफर भी चल रहा है, इसमें आप अपना पुराना फ़ोन एक्सचेंज करके भी कुछ डिस्काउंट पा सकते हैं.
अगर आप अमेज़न पर उपलब्ध सारे ऑफर्स का लाभ उठाने में कामियाब होते हैं तो आप इस फ़ोन को 62,798 रुपये तक में खरीद सकते हैं.
यह फ़ोन Exynos 2500 दमदार चिपसेट पर चलता है, इसके साथ ही इस फ़ोन में 50MP का एक बढ़िया रियर कैमरा और 10MP का सेल्फी कैमरा भी है. इस स्मार्टफोन में 4300mAh की बैटरी के साथ ही इसमें एक 120Hz के रिफ्रेश रेट वाली 6.9-इंच AMOLED डिस्प्ले भी मिलती है.