AC छोड़ो, इस गर्मी खरीद लो ये डिवाइस, 80% कम बिजली बिल और ठंडक कश्मीर वाली

हर साल गर्मी के मौसम में गर्मी बिलकुल बर्दाश्त के बहार होती है और इस ही वजह से हर घर में AC चलना तो एक आम बात है. लेकिन AC जितनी ठंडक देता है उतनी ही बिजली के बिल की टेंशन भी साथ लेकर आता है.

AC के चौंका देने वाले बिल से बचने के लिए एक इंडियन स्टार्टअप कंपनी Ambiator ने एक ऐसा डिवाइस बनाया है जो AC जैसी कूलिंग और कूलर जैसा बिल देता है. ये एक क्लीन-टेक स्टार्टअप है.

Ambiator AMB 750

Ambiator AMB 750 डिवाइस Ambiator के ऑफिशियल वेबसाइट पर 3,000,000 रुपये की कीमत पर लिस्टेड है. यह एक कूलर की ही तरह ठंडक देने के लिए थोड़े पानी का इस्तेमाल करता है लेकिन कूलर की तुलना में यह डिवाइस सिर्फ 10% तक ही पानी का इस्तेमाल करता है.

Ambiator AMB 750 के फीचर्स 

Ambiator के इस डिवाइस में 750 स्क्वायर मीटर तक के कमरे में बिंदास कूलिंग करने की क्षमता है. इस डिवाइस में 24 डिग्री तक बढ़िया कूलिंग करने की क्षमता है. और इसमें wifi सपोर्ट भी मिलता है. इसके अलावा Ambiator AMB 750 सोलर एनर्जी पर भी चल सकता है.