6 ChatGPT Prompts, जो CBSE छात्रों की बोर्ड परीक्षा की तैयारी को बना देंगे सुपर ईज़ी

AANYA SHUKLA 

बोर्ड एग्ज़ाम में स्मार्ट तैयारी ही टॉपर बनाती है, अगर आप ChatGPT को सही तरह से इस्तेमाल करते हैं तो ये सिर्फ एक चैटबॉट नहीं, आपका पर्सनल डिजिटल टीचर बन सकता है।

कई बार कोई चैप्टर समझ में नहीं आता। ऐसे में बस ChatGPT से कहिए  “मुझे यह टॉपिक 10 साल के बच्चे की तरह समझाओ।” आपको वही चैप्टर इतनी आसान भाषा में समझाया जाएगा कि कॉन्सेप्ट दिमाग में बैठ जाएगा।

मुश्किल चैप्टर अब बच्चों का खेल

आपके पास कितना समय है, कौन-कौन से सब्जेक्ट हैं, ये बताकर ChatGPT से कहिए “मेरा टाइमटेबल बनाओ।” AI आपको आपकी जरूरत और नींद के हिसाब से एक परफेक्ट टाइमटेबल बना देगा।

खुद का Study Time Table बनवाइए

हर चैप्टर पढ़ने के बाद ChatGPT से पूछिए , “इस टॉपिक पर 10 प्रैक्टिस क्वेश्चन दो।” AI आपको वैसा ही सवाल देगा जैसा एग्ज़ाम में आ सकता है।

 क्वेश्चन प्रैक्टिस 

आप पिछले साल के सैंपल पेपर ChatGPT को बताकर पूछ सकते हैं, “इस पेपर में कौन से चैप्टर से ज़्यादा सवाल आए हैं?” इससे आप जान पाएंगे कि किन चैप्टर पर ज्यादा फोकस करना है।

Sample Paper 

कोई भी सवाल अटक जाए तो बस लिखिए “इस कांसेप्ट को समझाओ ” और ChatGPT तुरंत जवाब देगा, अब टीचर के फ्री होने का इंतज़ार नहीं करना पड़ेगा। 

Doubt Solver 24x7

लंबे-लंबे चैप्टर पढ़ने के बजाय ChatGPT से कहिए  “इस चैप्टर के छोटे रिवीजन नोट्स बना दो।” AI आपको 1 पेज में पूरा चैप्टर समरी कर देगा।

Revision Notes

अगर आपका सब्जेक्ट इंग्लिश या हिंदी स्पीकिंग से जुड़ा है, तो ChatGPT से बोलने की प्रैक्टिस भी कर सकते हैं, AI आपको सही pronunciation और answer structure सिखा सकता है।

Voice Practice