-अल्फिया खानम
Oppo A5 Pro को भारत में लॉन्च कर दिया गया है। इस स्मार्टफोन को दो वैरिएंट्स में लॉन्च किया है और इसमें बेहतरीन फीचर्स दिए गए हैं। इस फोन में आपको IP69 रेटिंग भी मिलती है, जो इसे पानी और धूल से बचाने में मदद करती है। आइए इसके फीचर्स और कीमत जानते हैं।
Oppo A5 Pro में 6.5 इंच का फुल HD+ डिस्प्ले दिया गया है। यह डिस्प्ले 90Hz रिफ्रेश रेट के साथ आता है। इसके साथ ही डिस्प्ले में Corning Gorilla Glass की प्रोटेक्शन भी है।
इस स्मार्टफोन में MediaTek Dimensity 6300 SoC प्रोसेसर दिया गया है। यह प्रोसेसर परफॉर्मेंस और गेमिंग के लिए बेहतरीन अनुभव देता है। इसके साथ 8GB RAM और 128GB स्टोरेज है।
Oppo A5 Pro में आपको 50MP का मेन कैमरा मिलता है। इसके अलावा, 8MP अल्ट्रा वाइड एंगल कैमरा, 2MP डेप्थ सेंसर, और 2MP मैक्रो लेंस भी है। सामने की तरफ, इसमें 8MP का सेल्फी कैमरा है।
इस स्मार्टफोन में 5800mAh की बैटरी दी गई है। इसके अलावा, यह 45W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट करता है, जिससे यह बहुत जल्दी फुल चार्ज हो जाता है।
Oppo A5 Pro की कीमत ₹17,999 रखी गई है, और यह 128GB स्टोरेज और 8GB RAM वेरिएंट में उपलब्ध है। वहीं 256GB स्टोरेज और 8GB RAM वेरिएंट के साथ इसकी कीमत 19,999 रुपए है।
यह स्मार्टफोन भारत में ऑनलाइन और ऑफलाइन स्टोर्स दोनों पर उपलब्ध होगा। आप इसे Oppo की वेबसाइट, और Amazon से ऑनलाइन खरीद सकते हैं।