आज के समय में देशभर में स्कैम्स की तादात बहुत ज़्यादा बढ़ती जा रही है। पहले की तरह अब स्कैमर्स को आपके बैंक अकाउंट का OTP पता लगाने की ज़रूरत नहीं, बिना OTP के ही अकाउंट खाली हो सकता है।
पहले स्कैमर्स लोगों से उनका OTP मांगते थे, लेकिन अब स्कैमर्स के पास ऐसे बहुत से तरीके आ चुके हैं जिनसे वे बिना आपके बैंक अकाउंट के OTP को जाने आपको ठग सकते हैं, आइये जानते हैं कैसे।
अगर आपने मूवी देखने के लिए या गेम्स खेलने के लिए कोई फेक एप्प डाउनलोड किया है तो उसे तुरंत डिलीट करदें क्योंकि SMS की परमिशन मिलने पर स्कैमर आपके OTP पढ़ सकता है।
tआपका एक्सिस्टिंग फ़ोन नंबर चोरी होने पर स्कैमर्स आपकी पर्सनल डिटेल्स निकाल सकता है, और आपके नंबर की दूसरी SIM बना सकता है और फिर वह आपके बैंक अकाउंट तक आसानी से पहुंच सकता है।
स्कैमर्स कई बार कस्टमर केयर बन कर लोगों से स्क्रीन शेयर करवा कर OTP और दूसरी ज़रूरी जानकारी देख सकते हैं।
जब आप किसी फेक एप्प को नोटिफिकेशन परमिशन देते हैं तो स्कैमर्स उस परमिशन से आपके इनबॉक्स में आने वाले OTP आसानी से पढ़ सकते हैं।
किसी के भी कहने पर अपने फ़ोन में कभी भी कोड *121* डायल न करें, क्योंकि ऐसा करने से आपके OTP वाले कॉल्स भी उनके नंबर पर फॉरवर्ड हो सकते हैं।
अक्सर स्कैमर्स रेलवे स्टेशन या किसी भी पब्लिक प्लेस पर अपना फ्री WIFI लगा देते हैं, ऐसे WIFI से अपना फ़ोन कनेक्ट करने पर आप अपनी जानकारी स्कैमर को बड़ी आसानी से दे देते हैं।
ऑनलाइन कई सारे ऐसे नकली बैंक एप्प्स हैं जिनमें अगर आप अपना यूज़र आईडी और पासवर्ड डाल कर लॉगिन करते हैं तो स्कैमर आसानी से आपकी बैंक डिटेल्स जान कर आपका बैंक खाली कर सकते हैं।