अक्टूबर में रिलीज़ होंगी एक्शन और ड्रामा से भरपूर साउथ की ये 7 दमदार फिल्में

'जेलर 2'    जेलर 2 में रजनीकांत मूख्य भूमिका में नज़र आए हैं। साउथ की ये मच अवेटेड मूवी थिएटर्स में 15 अक्टूबर से शुरू हो जाएगी।

'बत्था'   बत्था 1 अक्टूबर से सिनेमाघरों में अपना रंग बिखेरने आएगी। यह एक तमिल एक्शन ड्रामा मूवी है जिसकी कहानी 1986 के दौर में रहने वाले मद्रास के एक डरपोक लड़के कि है, जिसकी उम्र आठ साल है, वो लड़का एक बार गलती से एक खूंखार गुंडे 'बत्था' को स्कूल के टॉयलेट में बंद कर देता है।

'आदर्श कुटुंबम हाउस नंबर 47 - AK 47'   इस मूवी का निर्देशन त्रिविक्रम श्रीनिवास ने किया है।'आदर्श कुटुंबम हाउस नंबर 47 - AK 47' 9 अक्टूबर से सिनेमाघरों में रिलीज़ होगी। यह एक तेलुगु एक्शन कॉमेडी फिल्म है।

'बेल'   बेल  2 अक्टूबर, 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। इस कन्नड़ एक्शन ड्रामा का निर्देशन पवन वाडेयार ने किया है। मूवी में शिवा राजकुमार, संजना आनंद, दीक्षित शेट्टी, गोपालकृष्ण देशपांडे, साई कुमार और जयराम अहम भूमिकाओं में नज़र आए हैं।

'सिग्मा'   सिग्मा 2 अक्टूबर को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। इस एक्शन एडवेंचर मूवी का निर्देशन जेसन संजय ने किया है। फिल्म में संदीप किशन, फारिया अब्दुल्ला, संपत राज, शिव पंडित, राजू सुंदरम और योग जापी ने अपनी अहम भूमिकाओं का प्रदर्शन किया है।

'राणाबाली'   राणाबाली 16 अक्टूबर, 2026 को सिनेमाघरों में दस्तक देगी। फिल्म के लीड रोल निभाने वाले किरदार विजय और रश्मिका शादी के बाद पहली बार एक साथ इस पीरीयड एक्शन ड्रामा में दिखेंगे।

'#कल्ट'   #कल्ट का निर्देशन विश्वक सेन ने किया है, और उन्होंने ही इस मूवी में लीड रोल भी प्ले किया है। ये एक तेलुगु की स्पेशल थ्रिलर मूवी है जो 30 अक्टूबर, 2026 को सिनेमाघरों में दस्तक देगी।