AANYA SHUKLA
बॉलीवु़ड की चर्चित क्राइम थ्रिलर मर्दानी 3 सिनेमाघरों में 30 जनवरी 2026 को रिलीज़ हो चुकी है। अब फैंस के लिए बड़ी खबर यह है कि यह फिल्म थिएटर रन पूरा करने के बाद डिजिटल प्लेटफॉर्म पर आएगी।
"मर्दानी 3" को ओटीटी पर Netflix पर रिलीज़ किया जाएगा। यह फैसला फिल्म के प्रचार और सिनेमाघरों में अच्छे प्रदर्शन के बाद लिया गया है।
मर्दानी 3 की ओटीटी रिलीज़ तारीख लगभग 8 सप्ताह के थिएटर रन के बाद यानी 27 मार्च 2026 से दर्शक नेटफ्लिक्स पर देख सकेंगे अगर यह रिलीज़ डेट रिपोर्ट की तरह ही आधिकारिक रूप से घोषित होती है।
फिल्म "मर्दानी 3" 30 जनवरी 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज़ हुई थी। रानी मुखर्जी ने फिर से पुलिस अधिकारी शिवानी शिवाजी रॉय के किरदार में दमदार परफॉर्मेंस दी है। फिल्म में एक्शन, सस्पेंस और सामाजिक संदेश का जोरदार तड़का है।
इस बार रानी मुखर्जी यानी शिवानी शिवाजी रॉय एक और खतरनाक गैंग के खिलाफ लड़ती हैं। फिल्म में सस्पेंस, इमोशन और पावरफुल सोशल मैसेज का शानदार मेल है।