AANYA SHUKLA
LPG गैस बुकिंग के नाम पर ठगी के मामले बढ़ रहे हैं, पुलिस ने लोगों को सावधान रहने की चेतावनी दी है।
साइबर ठग खुद को गैस एजेंसी का कर्मचारी बताकर कॉल या मैसेज करते हैं और बुकिंग के नाम पर लिंक भेजते हैं।
लिंक पर क्लिक करते ही यूजर्स से बैंक डिटेल, कार्ड नंबर या OTP मांगा जाता है और पैसे निकाल लिए जाते हैं।
कई ठग असली जैसी दिखने वाली फर्जी LPG बुकिंग वेबसाइट बनाकर लोगों को धोखा देते हैं।
अनजान लिंक पर क्लिक न करें, OTP या बैंक डिटेल किसी से शेयर न करें और सिर्फ आधिकारिक ऐप या वेबसाइट से बुकिंग करें
अगर आपके साथ ठगी होती है तो तुरंत साइबर हेल्पलाइन 1930 पर शिकायत दर्ज कराएं।
LPG गैस बुकिंग करते समय थोड़ी सी सावधानी आपको साइबर ठगी से बचा सकती है।