Kiara Advani की इन 8 फिल्मों ने OTT पर बिखेरा जलवा, War 2 से पहले देख लें

By:Stuti Gupta

कियारा आडवाणी वॉर 2 मूवी में फीमेल लीड के रूप में दिखाई देने वाली हैं। लेकिन इस मूवी से पहले उनकी कई फिल्मों ने फैंस के दिलों पर राज किया है। आइए कियारा की ऐसी ही 7 फिल्मों के बारे में जानते हैं.

Guilty

कियारा आडवाणी की फिल्म Guilty में वह एक अलग ही अंदाज़ में नजर आईं। इस किरदार के जरिए उन्होंने साबित किया कि वे बॉलीवुड की बेहतरीन अदाकाराओं में से एक हैं।

Kabir Singh

कियारा ने अपनी फिल्म Kabir Singh में प्रीति का किरदार निभाया था, जिसमें वे काफी सहज नजर आईं। इस रोल से उनकी एक नई छवि फैंस के बीच उभरकर सामने आई।

Govinda Naam Mera

कियारा आडवाणी ने Govinda Naam Mera में एक ऐसी परफॉर्मेंस दी, जिसमें वे अपनी गर्ल-नेक्स्ट-डोर वाली इमेज को तोड़ती नजर आईं। इस फिल्म में उनका अंदाज़ दर्शकों को काफी पसंद आया।

Shershaah

इस मूवी में अभिनेता सिद्धार्थ मल्होत्रा के साथ कियारा के कई इमोशनल सीन दिखाए गए हैं, जिन्हें फैंस ने भी बहुत पसंद किया। कियारा का यह परफॉर्मेंस दिल छू जाने वाला था।

Satyaprem Ki Katha

यह मूवी कियारा के करियर की सबसे इमोशनल फिल्मों में से एक मानी जाती है। इसमें उन्होंने एक बलात्कार पीड़िता की भूमिका इतनी विश्वसनीयता से निभाई कि यह मूवी फैंस के दिलों को छू गई।

Jugjugg Jeeyo

Jugjugg Jeeyo कियारा के करियर की वह फिल्म थी, जिसमें उन्होंने पूरी ईमानदारी के साथ अभिनय किया। इस रोल से उन्होंने एक बार फिर से सुर्खियाँ बटोरीं।

Good Newwz

यह फिल्म पूरी तरह कॉमेडी से भरपूर थी, जिसमें कियारा ने एक खूबसूरत और बिंदास रोल निभाया। इस मूवी में उनकी परफॉर्मेंस ने दर्शकों को खूब मनोरंजन दिया।