3 महीने चलने वाला Jio का पैसा वसूल रिचार्ज
Jio के पास 3 महीने की वैलिडिटी वाला एक दमदार रिचार्ज का प्लान है, जो 500 रुपये से कम कीमत में आता है.
यह रिचार्ज प्लान मात्र 448 रुपये का है. इस रिचार्ज प्लान में अनलिमिटेड कॉलिंग और रोमिंग भी मिलती है.
यह जियो का वॉइस ओनली प्लान है, इसलिए इस रिचार्ज प्लान के तहत ग्राहकों को इंटरनेट डेटा नहीं मिलता.
अगर आपको डेटा चलाना हो तो आप डेटा प्लान अलग से खरीद सकते हैं.
इस रिचार्ज प्लान में कॉलिंग के अलावा 1000 SMS भी मिलते हैं और इसके साथ ही प्लान में Jio TV और Jio AI Cloud का एक्सेस भी शामिल है.
आपको Jio के इस ख़ास रिचार्ज प्लान को खरीदने के लिए Jio की वेबसाइट या माय जियो ऐप में वैल्यू कैटेगरी में जाना होगा.