Jio का सबसे तगड़ा प्लान; 200 रुपये से कम में रोज़ मिलेगा 2GB डेटा

हालांकि जियो के प्लेटफार्म पर बहुत सारे रिचार्ज प्लान्स मौजूद हैं, लेकिन आज हम बात करने जा रहे हैं जियो के ऐसे प्रीपेड प्लान की जो किफायती होने के साथ ही देता है डेटा का भरपूर मज़ा।

जियो का 198 रुपये वाला रिचार्ज ऐसा डेटा प्लान है जो किफायती होने के साथ ही और भी कई बेफिट्स का लुत्फ़ देता है।आइये जानते हैं जियो के इस प्लान में मिलने वाली सर्विस के बारे में कुछ  ज़रूरी जानकारियां। n

जियो के इस 198 रुपये वाले प्लान में आपको रोज़ 2GB डेटा मिलता है जिससे आप बिना किसी टेंशन के आराम से इंटरनेट और अन्य चीज़ों का इस्तेमाल कर सकते हैं। 

इतना ही नहीं 2GB डेली डेटा के साथ आपको इस प्लान में अनलिमिटेड कॉलिंग की सुविधा भी मिलती है जिससे आप बिना किसी अतिरिक्त रिचार्ज की टेंशन के नॉन-स्टॉप कॉलिंग कर सकते हैं।

यहाँ तक की जियो के इस 198 रुपये वाले प्लॉन में दोस्तों से और परिवार वालों से मैसेज पर बात करने के लिए 100SMS प्रतिदिन का कोटा भी मिलता है। इसके सन्दर्भ में सारी अतिरिक्त जानकारियां आपको जियो की ऑफिशियल वेबसाइट पर मिल जायेगी। 

इस 198 रुपये वाले प्लान का अगर आप एक बार रिचार्ज करातें हैं तो आपको 14 दिनों की वैधता मिलती है। यानी आप बिना किसी दिक्क्त के 14 दिनों तक इस प्लान का लुत्फ़ उठा सकते हैं।

198 रुपये वाले इस प्लान का एक फायदा यह भी है की डेटा खत्म हो जाने के बाद भी आपका इंटरनेट चलता रहेगा, हालांकि उसकी स्पीड घटकर 64Kbps हो जायेगी। 

जियो के इस सर्विस प्लान में आपको किसी ऐप्प का एक्सेस या OTT सब्सक्रिप्शन नहीं मिलता। यह सिर्फ कॉलिंग, डेटा और SMS जैसी सर्विस तक ही सीमित है। 

जियो का यह 198 रुपये वाला प्लान उन ग्राहकों के लिए है जिन्हे कम दाम में ज़्यादा डेटा का लुत्फ़ चाहिए होता है, हालांकि इस प्लान में किसी भी तरह की OTT सेवा नहीं मिलती और वैधता भी कम होती है।