JEE Main 2026 Session 1 Result: कैसे चेक करें असली और नकली NTA वेबसाइट?

AANYA SHUKLA 

JEE Main 2026 Session 1 का रिजल्ट जारी होने वाला है। लेकिन असली NTA वेबसाइट कौन-सी है और स्कोरकार्ड कैसे डाउनलोड करें? यहां जानते हैं पूरी जानकारी स्टेप-बाय-स्टेप।

JEE Main का रिजल्ट सिर्फ दो ऑफिशियल साइट्स पर जारी होता है,  jeemain.nta.nic.in या  nta.ac.in इन्हीं पर भरोसा करें  किसी और लिंक से रिजल्ट डाउनलोड न करें।

असली वेबसाइट कौन-सी ?

कई फेक वेबसाइट्स छात्रों को धोखा देने के लिए बनाई जाती हैं तो  इनके नाम इस तरह होते हैं jeemain-2026.com, ntaresults.net, jeemainresult.xyz और अगर वेबसाइट पर ज़्यादा विज्ञापन या अजीब डाउनलोड लिंक हैं, तो वह नकली है।

नकली वेबसाइट को कैसे पहचानें

वेबसाइट “https://” से शुरू होनी चाहिए, डोमेन का अंत .nic.in या .ac.in से होना चाहिए,  NTA का लोगो और “Public Notices” सेक्शन मौजूद होना चाहिए और साइट पर कोई पॉप-अप या पे-टू-डाउनलोड लिंक नहीं होना चाहिए

 साइट की पहचान के आसान तरीके

ब्राउज़र में जाएं jeemain.nta.nic.in लिंक पर क्लिक करें और JEE Main 2026 Session-1 Result / Scorecard पर जाये Application Number और Date of Birth डालें फिर Captcha भरें और Submit करे अब आपका रिजल्ट स्क्रीन पर दिखेगा

 रिजल्ट चेक करने की प्रक्रिया

रिजल्ट खुलने के बाद “Download Scorecard” या “Download PDF” पर क्लिक करें, पीडीएफ को सेव करें और उसकी कॉपी सुरक्षित रखें और इसमें विषयवार अंक, कुल Percentile और आपकी क्वालिफाइंग स्थिति होगी।

स्कोरकार्ड कैसे डाउनलोड करें

 किसी ईमेल या व्हाट्सएप लिंक से रिजल्ट न खोलें, पासवर्ड या OTP किसी के साथ साझा न करें और संदिग्ध लिंक मिलने पर NTA को रिपोर्ट करें। 

धोखाधड़ी से कैसे बचें

अगर किसी लिंक या रिजल्ट पर संदेह हो, तो सीधे NTA से संपर्क करें, ईमेल: jeemain@nta.ac.inहेल्पलाइन नंबर: 011-40759000 / 011-69227700

 हेल्पलाइन और सहायता

हमेशा केवल nta.ac.in या jeemain.nta.nic.in पर ही रिजल्ट चेक करें, फेक वेबसाइट से दूर रहें और अपनी जानकारी सुरक्षित रखें और इस जानकारी को दूसरों के साथ शेयर करें ताकि कोई भी धोखे का शिकार न बने।