AANYA SHUKLA
source : AajTak
टेक और लग्ज़री की दुनिया में तहलका मच गया है. नया मगरमच्छ की खाल वाला iPhone अपने अनोखे डिज़ाइन के कारण चर्चा का केंद्र बन गया है। फोन की बॉडी पर असली मगरमच्छ की खाल का इस्तेमाल किया गया है, जो इसे बाकी सभी iPhones से बिल्कुल अलग बनाता है.
source : AajTak
कंपनी ने इसे लग्ज़री टच देने के लिए 24 कैरेट गोल्ड स्क्रू लगाए हैं. इसके किनारे और बटन पर सोने की परत चढ़ाई गई है। यह फोन देखने में किसी रॉयल ज्वेलरी पीस से कम नहीं लगता .
source : AajTak
इस iPhone की शुरुआती कीमत करीब 40 लाख रूपए बताई जा रही है, मतलब यह फोन सिर्फ़ एक गैजेट नहीं, बल्कि एक स्टेटस सिंबल है.
source : AajTak
सोशल मीडिया पर लोग इसे लेकर दो हिस्सों में बंट गए हैं. कुछ इसे लक्ज़री की मिसाल बता रहे हैं, तो कुछ लोग जानवरों की खाल के इस्तेमाल पर नाराज़गी जता रहे हैं.
source : AajTak
कंपनी का दावा है कि फोन के अंदर वही हाई-परफॉर्मेंस फीचर्स हैं जो लेटेस्ट iPhone सीरीज़ में मिलते हैं। बस फर्क इतना है कि इस बार ये फोन टेक्नोलॉजी नहीं, स्टाइल से सुर्खियां बटोर रहा है.
source : AajTak