iPhone 17e vs iPhone 16e: ये 5 बड़े अपग्रेड्स लेकर अगले हफ्ते आ रहा लेटेस्ट आईफोन

AANYA SHUKLA 

टेक दुनिया में इस वक्त सबसे ज़्यादा चर्चा Apple के अगले बजट फ्लैगशिप iPhone 17e की हो रही है। कंपनी अगले हफ्ते इसे लॉन्च करने जा रही है, और लीक रिपोर्ट्स के मुताबिक इसमें पिछले साल के iPhone 16e की तुलना में कई बड़े अपग्रेड देखने को मिलेंगे। आइए जानते हैं वो 5 बदलाव जो iPhone 17e को खास बनाते हैं।

नई रिपोर्ट्स के मुताबिक iPhone 17e में कंपनी अपना नवीनतम A19 Bionic Chip दे सकती है, यह चिप 3-नैनोमीटर टेक्नोलॉजी पर आधारित होगी, जो इसे और तेज़, साथ ही ज़्यादा पावर-एफिशिएंट बनाएगी, इसके साथ नया 5G मॉडेम भी मिलेगा, जिससे नेटवर्क स्पीड और कॉल क्वालिटी दोनों बेहतर होंगी।

A19 चिप 

पिछले साल तक Dynamic Island फीचर सिर्फ़ Pro मॉडल्स तक सीमित था, लेकिन इस बार Apple इसे iPhone 17e में भी लाने की तैयारी में है। इससे यूज़र इंटरफेस और नोटिफिकेशन एक्सपीरियंस काफी प्रीमियम लगने वाला है।

डायनेमिक आइलैंड

iPhone 17e में iPhone 16e की तुलना में लगभग 12–15 प्रतिशत बड़ी बैटरी मिलने की उम्मीद है, साथ ही 30 W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट की भी संभावना जताई जा रही है, जिससे चार्जिंग टाइम लगभग आधा हो जाएगा।

बैटरी और चार्जिंग

कैमरा सेक्शन में Apple इस बार मेजर ओवरहॉल नहीं करने वाला, लेकिन सेंसर क्वालिटी और नाइट फोटोग्राफी में सुधार की उम्मीद है,कंपनी बेहतर इमेज प्रोसेसिंग सॉफ़्टवेयर और AI-आधारित फोटो ऑप्टिमाइज़ेशन दे सकती है।

 कैमरा  

iPhone 17e की शुरुआती कीमत भारत में लगभग 64,900 रूपए  से 67,900 रूपए के बीच रहने का अनुमान है, हालांकि कीमत थोड़ी ज़्यादा हो सकती है, लेकिन अपग्रेड्स को देखते हुए यह वैल्यू-फॉर-मनी साबित हो सकता है।

 भारत में कीमत 

अगर आप iPhone 16e यूज़र हैं, तो iPhone 17e आपको तेज़ प्रोसेसर, नई डिज़ाइन फ़ील और लंबी बैटरी लाइफ़ का अनुभव देगा, Apple अगले हफ्ते इस मॉडल को लॉन्च कर सकता है, और इसका इंतज़ार दुनिया भर के यूज़र्स को है।