Inverter vs Non-Inverter AC: कौन-सा AC खरीदना आपके लिए रहेगा सही?

AANYA SHUKLA 

गर्मी आते ही AC खरीदने का प्लान बनता है, लेकिन सबसे बड़ा सवाल होता है कि Inverter AC लें या Non-Inverter AC, दोनों की कीमत, बिजली की खपत और काम करने का तरीका अलग होता है। सही जानकारी होने पर ही आप अपने घर के लिए बेहतर AC चुन सकते हैं।

Inverter AC में कंप्रेसर की स्पीड जरूरत के हिसाब से कम-ज्यादा होती रहती है, जब कमरे का तापमान सेट टेम्परेचर के पास पहुंच जाता है तो कंप्रेसर धीमी स्पीड पर चलने लगता है, इससे बिजली की खपत कम होती है और कमरे का तापमान स्थिर रहता है।

कैसे काम करता है Inverter AC

Non-Inverter AC में कंप्रेसर सिर्फ दो मोड में काम करता है या तो पूरी स्पीड पर चलता है या पूरी तरह बंद हो जाता है, कमरे का तापमान बढ़ते ही कंप्रेसर फिर से फुल स्पीड में चालू हो जाता है, इसी वजह से इसमें बिजली की खपत ज्यादा होती है।

कैसे काम करता है Non-Inverter AC

अगर बिजली बचाने की बात करें तो Inverter AC बेहतर माना जाता है,  यह सामान्य AC के मुकाबले लगभग 20 से 30 प्रतिशत तक कम बिजली खर्च कर सकता है। जो लोग रोज कई घंटे AC चलाते हैं, उनके लिए Inverter AC ज्यादा फायदेमंद हो सकता है।

बिजली की खपत में कौन आगे

Non-Inverter AC आमतौर पर सस्ता होता है और कम बजट में आसानी से मिल जाता है,  वहीं Inverter AC की कीमत थोड़ी ज्यादा होती है क्योंकि इसमें एडवांस टेक्नोलॉजी का इस्तेमाल किया जाता है।

कीमत में कौन सस्ता

Inverter AC में कंप्रेसर बार-बार ऑन-ऑफ नहीं होता, इसलिए उस पर दबाव कम पड़ता है,  इसी वजह से इसकी लाइफ अक्सर ज्यादा मानी जाती है, Non-Inverter AC में लगातार ऑन-ऑफ होने से कंप्रेसर पर ज्यादा लोड पड़ सकता है।

किसकी लाइफ ज्यादा होती है

अगर आप AC लंबे समय तक और रोज कई घंटे चलाते हैं तो Inverter AC लेना ज्यादा सही विकल्प हो सकता है,  लेकिन अगर बजट कम है और AC का इस्तेमाल कम समय के लिए करना है तो Non-Inverter AC भी अच्छा विकल्प साबित हो सकता है।

आखिर कौन-सा AC खरीदना सही