AANYA SHUKLA
इन फिल्मों में दिखता है महिला किरदारों का गुस्सा, जज़्बा और जुझारूपन जो अपराधियों को सबक सिखाने में किसी से कम नहीं!
रानी मुखर्जी फिर एक बार लौट आई हैं अपने खतरनाक अवतार में, शिवानी शिवाजी रॉय का किरदार अब और भी आक्रामक और बेखौफ है। यह फिल्म महिला शक्ति और निडरता की सच्ची मिसाल है।
एक महिला पत्रकार की कहानी जो सच की तलाश में सिस्टम और अपराधियों से टकरा जाती है। हर सीन में सस्पेंस और साहस का संगम।
माधुरी दीक्षित और काजोल जैसे पावरहाउस एक्टर्स के साथ यह कहानी दो महिलाओं की है जो सिस्टम और हालात से लड़कर सच्चाई तक पहुंचती हैं. यह एक इमोशनल थ्रिलर जो सोचने पर मजबूर कर देती है.
भूमि पेडनेकर की यह फिल्म एक पत्रकार की सच्ची जंग को दिखाती है जो लड़कियों के साथ हो रहे अत्याचार को बेनकाब करती है।
जान्हवी कपूर एक युवा डिप्लोमैट के किरदार में हैं जो देश, कूटनीति और जासूसी के बीच फंस जाती है। कहानी जितनी पॉलिटिकल है, उतनी ही इमोशनल भी है.
एक मां की लड़ाई विदेशी सरकार से ,यह फिल्म थ्रिलर कम और इमोशनल रोलरकोस्टर ज़्यादा है, लेकिन हर पल आपको सीट से हिलने नहीं देती।
सतायर और सस्पेंस का कमाल मिश्रण सान्या मल्होत्रा एक पुलिस अफसर के रोल में हैं जो कटहल चोरी के पीछे के बड़े अपराध को उजागर करती
आलिया भट्ट का यह जासूसी अवतार वाकई शानदार है। एक भारतीय जासूस जो दुश्मन देश में रहकर अपने देश की रक्षा करती है इस फिल्म में भावनाओं और रोमांच का गहरा मेल है.