AANYA SHUKLA
लोकप्रिय फैमिली वेब सीरीज ‘गुल्लक’ का नया सीजन जल्द आने वाला है। इस सीरीज ने अपनी सादगी, हास्य और भावनात्मक कहानियों से दर्शकों का दिल जीता है। अब फैंस गुल्लक सीजन 5 का इंतजार कर रहे हैं।
मेकर्स ने अभी तक आधिकारिक रिलीज डेट की घोषणा नहीं की है। हालांकि रिपोर्ट्स के अनुसार गुल्लक सीजन 5 साल 2026 में SonyLIV पर रिलीज हो सकता है। फिलहाल शो का पोस्ट-प्रोडक्शन काम चल रहा है।
नया सीजन भी मिश्रा परिवार की रोजमर्रा की जिंदगी के इर्द-गिर्द घूमेगा।छोटी-छोटी घरेलू परेशानियां, भाई-भाई की नोकझोंक और मिडिल क्लास परिवार की भावनात्मक कहानी इस बार भी दर्शकों को देखने को मिलेगी।
सीजन 5 में कई पुराने चेहरे एक बार फिर नजर आ सकते हैं, जमील खान , गीतांजलि कुलकर्णी , हर्ष मायर और सुनीता राजवार
रिपोर्ट्स के मुताबिक अन्नू मिश्रा का किरदार निभाने वाले वैभव राज गुप्ता इस सीजन में नजर नहीं आ सकते। मेकर्स इस किरदार के लिए नए अभिनेता को कास्ट कर सकते हैं।
नए सीजन में दर्शकों को देखने को मिल सकते हैं: परिवार से जुड़ी नई कहानियां, मजेदार और इमोशनल पल, मिडिल क्लास लाइफ के असली अनुभव और रिश्तों की दिल छू लेने वाली कहानी।
‘गुल्लक’ की कहानी भारत के आम मिडिल क्लास परिवार की जिंदगी को बहुत ही सरल और दिलचस्प तरीके से दिखाती है। यही वजह है कि हर सीजन के साथ इस सीरीज की लोकप्रियता बढ़ती जा रही है।