AANYA SHUKLA
इस साल Google Gemini की मदद से आप खुद की होली-थीम वाली AI तस्वीरें बना सकते हैं, कुछ ही सेकंड में अपनी फोटो को रंग-बिरंगे होली लुक में बदलें।
Google Gemini एक एडवांस्ड AI टूल है जो टेक्स्ट, फोटो और वीडियो जेनरेट कर सकता है, अब इसका नया फीचर आपको Holi-थीम इमेज बनाने की सुविधा देता है।
Gemini ऐप या वेबसाइट खोलें, अपने मोबाइल या लैपटॉप पर Google Gemini खोलें, फिर अपने Google अकाउंट से लॉग-इन करें।
“Create Image” विकल्प चुनें, Gemini के डैशबोर्ड पर जाएं और “Create Image” या “Generate Image” बटन पर क्लिक करें।
अपनी फोटो अपलोड करें, वो फोटो चुनें जिसे आप Holi-थीम में बदलना चाहते हैं और फोटो साफ और अच्छी लाइट में होनी चाहिए।
नीचे दिए गए प्रॉम्प्ट पेस्ट करें, Gemini के टेक्स्ट बॉक्स में यह प्रॉम्प्ट लिखें: “Transform this photo into a vibrant Holi celebration scene with colourful gulal and bright lighting.”
Generate पर क्लिक करें, कुछ सेकंड में आपकी Holi-ready AI इमेज तैयार हो जाएगी और अगर रिजल्ट पसंद आए तो डाउनलोड कर लें।
आप इन प्रॉम्प्ट्स का भी इस्तेमाल कर सकते है “A person in white clothes covered in colorful gulal, Holi mood, natural sunlight.”और “Group of friends celebrating Holi with colors flying in the air, cinematic lighting.” अगर इमेज उम्मीद जैसी नहीं बनी, तो प्रॉम्प्ट में थोड़ा बदलाव करें, जितना डिटेल में लिखेंगे, उतना अच्छा रिजल्ट मिलेगा।
आप बिना फोटोशूट के प्रोफेशनल इमेज बना सकते है , इंस्टाग्राम और स्टोरीज़ के लिए परफेक्ट होती है और अपनी पुरानी फोटो को नया रंग-रूप दें सकते है।