Flipkart Sale में 6000mAh बैटरी वाले फोन पर ताबड़तोड़ डील, हुआ 9 हज़ार से भी सस्ता

अगर आप भी कोई काम कीमत और बड़ी बैटरी वाला फ़ोन ढूंढ रहे हैं, तो आपके लिए Flipkart Big Billion Days सेल में एक ख़ास ऑफर आने वाला है।

9 अक्टूबर से Flipkart पर शुरू होने वाली Big Billion Days सेल में Boltt के Evo स्मार्टफोन पर 1,000 रुपये कि सीधी छूट देखने को मिलेगी।

बिना किसी ऑफऱ के इस फ़ोन की कीमत 10,000 रुपये है, लेकिन इस सेल में ये फ़ोन 8,999 रुपये का मिल रहा है।

10,000 रुपये से भी काम कीमत में मिलने वाले इस स्मार्टफोन में आपको 6,000mAh की सॉलिड बैटरी मिलेगी।

कैमरे की बात करें तो इस फ़ोन में आपको 50MP + 2MP का कैमेरा सेटअप देखने को मिलता है। वहीं सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए इसमें 8MP का कैमरा मौजूद है।

फ़ोन के डिस्प्ले कि बात कि जाए तो इसमें आपको 120Hz के रिफ्रेश रेट वाला 6.7 इंच का डिस्प्ले मिलता है। जो फ़ोन का इस्तेमाल काफी स्मूद बनता है।

कंपनी ये दावा करती है कि एक बार फूल चार्ज करने पर ये फ़ोन करीब दो दिनों तक नॉन स्टॉप चल सकता है।

परफॉर्मेंस के लिए इस फ़ोन में T7250 ओक्टा कोर प्रोसेसर मिलता है, ये प्रोसेसर रोज़ के छोटे-मोटे कामों और मल्टी-टास्किंग को आसानी से संभाल सकता है।

आपकी जानकारी के लिए बता दें कि ये एक 4G फ़ोन है। ये फ़ोन उन लोगों के लिए है जो अक्सर घर से बाहर रहते हैं और समय पर फ़ोन चार्ज नहीं कर पाते हैं।