घर बैठे परिवार के साथ देख डालिए ये 7 सीरीज, फैमिली के साथ हंसी-मजाक और इमोशन का लग जाएगा चस्का
द आम आदमी फैमिली 'द आम आदमी फैमिली' (The Aam Aadmi Family) एक मध्यमवर्गीय शर्मा परिवार की रोजमर्रा की जिंदगी, उनकी खुशियों और संघर्षों को दर्शाने वाली एक बेहद लोकप्रिय ड्रामा-कॉमेडी सीरीज है।
गुल्लक गुल्लक एक पारिवारिक सीरीज़ है, इस शो की कहानी मिडिल क्लास परिवारों में आने वाली समस्याओं और परेशानियों पर आधारित है।
पंचायत पंचायत एक इंजीनियरिंग ग्रेजुएट अभिषेक त्रिपाठी (सचिव जी) की कहानी है, जो उत्तर प्रदेश के 'फुलेरा' गांव में पंचायत सचिव की नौकरी ज्वाइन करते हैं।
दुपहिया दुपहिया वेब सीरीज बिहार के काल्पनिक गांव 'धड़कपुर' की कहानी है, जो पिछले 24 सालों से पूरी तरह अपराध-मुक्त होने का रिकॉर्ड बनाए हुए है।
होम शांति 'होम शांति' देहरादून के एक मध्यमवर्गीय जोशी परिवार की कहानी है, जो सालों तक सरकारी क्वार्टर में रहने के बाद आखिरकार अपना खुद का सपनों का घर बनाने का फैसला करता है।
ये मेरी फैमिली 'ये मेरी फैमिली' एक बेहद लोकप्रिय मध्यमवर्गीय भारतीय परिवार की कहानी है, जो 90 के दशक की पुरानी यादों और पारिवारिक रिश्तों को जीवंत करती है।
घर वापसी घर वापसी की कहानी बेंगलुरु में नौकरी से निकाले गए शेखर द्विवेदी (विशाल वशिष्ठ) की है, जो इस बात को छुपाकर अपने गृहनगर इंदौर लौट आता है।