AANYA SHUKLA
कर्मचारी भविष्य निधि संगठन (EPFO) ने अपनी सेवाओं को और डिजिटल और तेज़ बनाने की दिशा में कदम बढ़ाया है। इसी कड़ी में लॉन्च हो रहा है EPFO 3.0, जो PF प्रबंधन के लिए एक आधुनिक डिजिटल प्लेटफॉर्म होगा। यह सिस्टम पुराने मैनुअल और धीमे प्रोसेस की जगह बैंकिंग जैसी कोर प्रणाली लेकर आएगा।
EPFO 3.0 का सबसे बड़ा आकर्षण है PF निकासी के लिए UPI-आधारित सेवा, अब सदस्य अपने PF खाते से पैसा सीधे अपने बैंक खाते में UPI ऐप्स जैसे PhonePe, Google Pay, BHIM के ज़रिये निकाल सकेंगे।
UPI से PF निकासी की सुविधा, ट्रांजैक्शन वेरिफिकेशन UPI PIN से होगा और यह सुविधा EPFO की नई मोबाइल ऐप पर उपलब्ध कराई जाएगी।
EPFO 3.0 को वर्ष 2025–26 के दौरान चरणबद्ध तरीके से लॉन्च करने की योजना है, पहले इसे जून 2025 में जारी करने की तैयारी थी, लेकिन तकनीकी सुधार और सुरक्षा परीक्षण के कारण अब इसे अप्रैल 2026 के आसपास उपलब्ध कराया जा सकता है।
बैंकिंग जैसी PF सेवाएँ आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस आधारित भाषा सहायता, तेज़ क्लेम सेटलमेंट और डिजिटल वेरिफिकेशन और डिजिटल और कार्ड-आधारित निकासी विकल्प
EPFO 3.0 से देश के 8 करोड़ से अधिक PF खाताधारकों को सीधा लाभ मिलेगा सदस्य बिना लंबी प्रक्रिया और दस्तावेज़ों के PF निकासी, दावे की स्थिति और खाता अपडेट जैसे कार्य ऑनलाइन और तुरंत कर पाएँगे।
EPFO 3.0 एक ऐसा बदलाव है जो PF सेवाओं को पूरी तरह डिजिटल, तेज़ और उपयोगकर्ता-केंद्रित बना देगा। इससे न केवल कामकाजी वर्ग को सुविधा मिलेगी बल्कि यह भारत में ई-गवर्नेंस और डिजिटल एम्प्लॉयी सर्विसेज़ की दिशा में एक बड़ा कदम साबित होगा।