AANYA SHUKLA
2026 की शुरुआत Drishyam 3 के साथ जबरदस्त होने वाली है, फैंस को अब बस इंतज़ार है उस दिन का जब फिर से जॉर्जकुट्टी पर्दे पर अपने “परफेक्ट क्राइम” से सभी को चकित कर देगा।
साउथ सिनेमा के सुपरस्टार मोहनलाल ने आखिरकार अपने सुपरहिट थ्रिलर फ्रेंचाइज़ Drishyam के तीसरे पार्ट Drishyam 3 की रिलीज़ डेट का ऐलान कर दिया है, फिल्म 2 अप्रैल 2026 को सिनेमाघरों में दस्तक देगी।
मोहनलाल ने अपने सोशल मीडिया हैंडल पर पोस्ट शेयर करते हुए लिखा , “The wait is over. Georgekutty will return on April 2, 2026.” इस एक लाइन ने ही फैंस के दिलों में उत्साह भर दिया है।
रिपोर्ट्स के अनुसार, Drishyam 3 वहीं से आगे बढ़ेगी जहाँ Drishyam 2 खत्म हुई थी, अब कहानी में जॉर्जकुट्टी के अतीत के राज और गहराई से खुलने वाले हैं।
रिपोर्ट्स के अनुसार, मीना, अनसिबा हसन और एस्तेर अनिल फिर से अपने-अपने किरदारों में नजर आ सकते हैं, फिल्म का निर्देशन Jeethu Joseph करेंगे, जिन्होंने इस फ्रेंचाइज़ को शुरुआत से ही संभाला है।
‘Drishyam’ सिर्फ मलयालम ही नहीं, बल्कि भारत की सबसे ज्यादा रीमेक की जाने वाली फिल्मों में से एक है, इसकी हिंदी, तमिल, तेलुगू, और कन्नड़ में भी रीमेक बन चुकी हैं ,जिनमें से हर एक सुपरहिट रही है।