AC चलाने पर भी कम आएगा बिजली बिल! ये आसान तरीके अपनाकर बचाएं हजारों रुपये

AANYA SHUKLA 

गर्मी का मौसम शुरू होते ही घरों में AC का इस्तेमाल तेजी से बढ़ जाता है,  लेकिन AC चलाने से बिजली का बिल भी काफी ज्यादा आ जाता है, अगर आप कुछ आसान और स्मार्ट तरीकों को अपनाएं, तो AC का मजा भी ले सकते हैं और बिजली का बिल भी कम कर सकते हैं।

AC को बहुत कम तापमान पर चलाने से बिजली की खपत बढ़ जाती है। विशेषज्ञों के अनुसार 24-26°C का तापमान सबसे बेहतर माना जाता है। इससे कमरा भी ठंडा रहता है और बिजली भी कम खर्च होती है।

 AC का तापमान

रात में सोते समय Timer या Sleep Mode ऑन कर दें, इससे AC जरूरत के हिसाब से खुद बंद या तापमान एडजस्ट कर देता है, जिससे बिजली की बचत होती है।

 टाइमर और स्लीप मोड 

गंदे फिल्टर और कॉइल AC की कूलिंग कम कर देते हैं और बिजली ज्यादा खर्च होती है। इसलिए हर 15-20 दिन में फिल्टर साफ करना फायदेमंद होता है।

 नियमित रूप से AC की सफाई करें

तेज धूप कमरे को जल्दी गर्म कर देती है, इसलिए पर्दे, ब्लाइंड्स या मोटे कर्टेन लगाकर कमरे में गर्मी आने से रोकें। इससे AC को ज्यादा काम नहीं करना पड़ेगा।

 धूप से कमरे को बचाएं

अगर कमरे में दरवाजे और खिड़कियां खुली रहती हैं, तो ठंडी हवा बाहर निकल जाती है और AC को ज्यादा मेहनत करनी पड़ती है,  इसलिए AC चलाते समय कमरे को अच्छी तरह बंद रखें।

 कमरे को अच्छी तरह सील रखें