Dhurandhar 2 टीज़र आउट! धमाकेदार एक्शन और डायलॉग्स ने मचाया सोशल मीडिया पर तूफ़ान

AANYA SHUKLA 

रणवीर सिंह की बहुप्रतीक्षित फिल्म “धुरंधर 2” का टीज़र आखिरकार रिलीज़ हो गया है और सोशल मीडिया पर इसका जलवा छा गया है। रणवीर के फैंस उनके इस नए अवतार को देखकर दीवाने हो गए हैं। 

टीज़र की शुरुआत होती है रणवीर सिंह की दमदार आवाज़ से, जो कहते हैं “सिस्टम से खेलने का वक्त खत्म, अब उसे तोड़ने का वक्त आ गया है।”इस डायलॉग ने सोशल मीडिया पर तहलका मचा दिया है।रणवीर का इंटेंस एक्सप्रेशन, फाइट सीक्वेंस और डार्क बैकग्राउंड फिल्म के टोन को एकदम ‘मास एंटरटेनमेंट’ बना देता है।

टीज़र में हाई-ऑक्टेन एक्शन, स्लो-मोशन शॉट्स और धमाकेदार बैकग्राउंड म्यूज़िक है। फैंस इसे रणवीर के करियर का सबसे ‘रॉ और ग्रिटी’ लुक बता रहे हैं।

विजुअल्स और म्यूज़िक ने जीता दिल

टीज़र रिलीज़ के कुछ ही मिनटों में Dhurandhar2 Teaser ट्विटर (X) और इंस्टाग्राम पर ट्रेंड करने लगा।

सोशल मीडिया पर ट्रेंड हुआ 

धुरंधर 2 19 मार्च 2026 को  सिनेमाघरों में रिलीज़ की जाएगी। फिल्म में एक्शन, इमोशन और पावर-पैक्ड डायलॉग्स का तगड़ा कॉम्बो देखने को मिलेगा।

कब रिलीज़ होगी फिल्म?