कूलर सही वेंटिलेशन के साथ अच्छे से काम करते हैं. अपने कूलर को खिड़की के पास रखने से वह जोरदार कूलिंग देगा.
कूलर के ब्लेड, पानी की टंकी और फिल्टर्स और वेंट्स साप्ताहिक रूप से साफ करने से आपका कूलर बेहतर काम करने लगेगा.
कूलर को सही जगह या फिर एक स्टैंड पर रखने से वह पूरे कमरे में बेहतर ठंडक प्रदान करेगा.
दिन में पर्दे लगा कर रखें ताकि गर्मी का प्रभाव कम रहे और कूलर कि ठंडक बनी रहे.
धूल के कण कूलर के पैड्स के लिए बाधा बन सकते हैं. पैड्स को साफ रखने से कूलर बेहतर काम करेगा..
पानी के स्तर को बनाए रखने से और कूलर में बर्फ डालने से कूलर और भी शानदार ठंडक करता है.